शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
अपने बच्चों की डाइट में करें इन चीजों को शामिल, ठंड में रहेंगे हेल्दी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अपने बच्चों की डाइट में करें इन चीजों को शामिल, ठंड में रहेंगे हेल्दी

अपने बच्चों की डाइट में करें इन चीजों को शामिल, ठंड में रहेंगे हेल्दी

N
डेस्क रिपोर्टर
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए बेहद जरूरी है कि आप अपने हेल्दी पर ध्यान दें। हल्दी डाइट सिर्फ बड़ों के लिए ही जरूरी नही होती है बल्कि बच्चों के लिए भी बेहद जरूरी है। सही तरह का खाना और सही वक्त पर खाना बेहद जरूरी है। अब ऐसे में बच्चों के खानपान में कैसी चीजों को  शामिल करना है, वो पता होना भी बेहद जरूरी है। ऐसा खाना जो बच्चों को तंदुरुस्त तो रख ही इसके साथ ही बीमारियों से भी उन्हें बचाए रखें। आज हम इसी के बारे में जानेंगे की आप अपने बच्चे को किस तरह की चीजों को कैसे खिला पिला सकते है। तो आइए जानते है। 
 
 
दूध 
बच्चों बड़ों और बूढ़ों के लिए दूध बेहद जरूरी होता है। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सभी हमारी बॉडी के लिए बेहद जरूरी और  फायदेमंद होते हैं। यह यह सभी हड्डियों की मजबूती बनाने के  लिए भी ज़रूरी होते है। इसलिए अपने बच्चों को दूध रोजाना पिलाएं और अगर वो दूध नहीं पीते है तो उन्हें दूसरे तरीकों के जरिए पिलाएं, कभी  शेक बना कर, तो कभी कॉफी। 

दही
दही हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी होता हैं। दही कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है। जो बच्चों के दांत और हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही ये आसानी से डाइजेस्ट भी  हो जाता है।   यह हमारे पेट को हेल्दी रहता है और कई तरह की  बीमारियां से दूर करता है। 

अंडा
अंडा हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है। इसमें कई तरह के जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते है।  इसके साथ ही प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। बच्चों के शारीरिक और दिमागी विकास के लिए यह जरूरी तो होता हो है, इसके साथ ही यह इम्युनिटी बूस्ट भी करता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें