शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Health
Cigarette Effects: सिगरेट की लत से जा सकती है आपकी जान! जानें स्मोकिंग छोड़ने के आसान तरीकों के बारे में
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Cigarette Effects: सिगरेट की लत से जा सकती है आपकी जान! जानें स्मोकिंग छोड़ने के आसान तरीकों के बारे में

Cigarette Effects: सिगरेट की लत से जा सकती है आपकी जान! जानें स्मोकिंग छोड़ने के आसान तरीकों के बारे में

N
डेस्क रिपोर्टर

देश में सिगरेट पीने वाले लोगों की तादाद दिन पर दिन बढ़ते जा रही है। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक सिगरेट पीते हुए आप देख सकते है। वहीं कई जगहों पर तो टीनएज ग्रुप भी सिगरेट की चपेट में आ चुके है। सिगरेट को लेकर एक्सपर्ट्स की राय मानें तो इसकी लत कई लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है। सिगरेट के कारण शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं, वहीं लंबे समय तक सिगरेट का सेवन करने से हार्ट, किडनी, ब्रेन व फेफड़ों की समस्या को झेलना पड़ सकता है। बहुत से लोग सिगरेट को तो मज़े से पीते हैं, पर उन्हें इससे होने वाले नुकसान के बारे में पता नहीं होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जरूरी बातें बताएंगे। 


एक रिर्पोट के माने तो सिगरेट के अंदर निकोटीन मौजूद होता है। इसे पीने से आपके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। इसके साथ ही जो लोग सिगरेट का अधिक सेवन करते है, उनकी धमनियां ब्लॉक होने की आशंका काफी हद तक बढ़ जाती है। वहीं इससे हार्ट और ब्रेन में ब्लड सप्लाई बाधित भी हो जाती है। लंबे वक्त तक सिगरेट की लत हार्ट अटैक और लकवा का कारण भी बन सकती है। तो ब्रेन की धमनियों में ब्लॉकेज होने से अपको गंभीर समस्या भी हो सकती है।


बतादें कि, सिगरेट का धुआं हमारे फेफड़ों को बुरी तरह से प्रभावित करने का काम करता है। इससे हमारे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है। आज के दौर में वैसे ही एयर पोलूशन भी खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है और ऐसे माहौल में सिगरेट पीने से फेफड़ों की कैपेसिटी और कम हो सकती है। बतादें की लंबे समय तक स्मोकिंग करने से लंग कैंसर की समस्या भी आपको हो सकती है। इसके साथ ही सिगरेट हमारी किडनी पर भी बुरा असर डालती है। 


सिगरेट की इस लत को छोड़ने के लिए आप निकोटीन पैचेज, च्यूइंगम और निकोटीन बबलगम का इस्तमाल कर सकते है। इसके साथ ही आजकल बाजार में ऐसे कई प्रोडक्ट आ चुके है, जिसकी मदद से आप इससे छूटकारा पा सकते है। पर बेहतर होगा कि आप डॉक्टर की सलाह के बाद ही बाजार के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें