भारतीय खाने में मसालों का अलग ही महत्व है। किसी भी प्रकार का खाना हो उसमे मसालों का उपयोग ज़रूर किया जाता है। हर मसाले की अपनी अपनी खासियत होती है जो आपकी सेहत को किसी न किसी तरह से फायदा पहुंचाते है। इन्हीं में से एक है होती है लौंग! लौंग स्वाद के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं। लौंग में सेहत से जुड़े कई तरह के गुण भी पाए जाते है। लौंग में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल जेसे तत्व पाए जाते हैं, जो अपको सेहतमंद बनाए रखते हैं। लौंग में एंटी बैकटीरियल जैसे गुण होने की कारण यह संक्रमण और हानिकारक बैक्टीरिया से बचाएं रखती है। यही कारण है कि यह दांत के दर्द के लिए कारगर मानी जाती है। पर इसके साथ ही इसमें कई ऐेसे भी गुण होते हैं जो आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। लौंग में विटामिन-C, विटामिन-K, मैंगनीज़, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा होती है।
लौंग का पानी घटाता है वज़न
ठंड के मौसम में लौंग का पानी शरीर के लिए कई फायदेमंद होता है। यह आपकी पाचनक्रिया को तो सुधारता ही है पर इसके साथ-साथ यह वज़न घटाने में भी काफी मदद करता है। इसके साथ है लौंग के पानी से पेट में हो रहीजलन से भी राहत मिलती है।
कैसे बनाना है लौंग का पानी
लौंग के पानी को तैयार करने के लिए सबसे पहले आप दो लौंग लें और इसे एक ग्लास पानी में डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। अब सुबह उठकर इस पानी को खाली पेट पीलें। अगर आप वेट लॉस करना चाहती है तो आप लौंग के साथ दालचीनी और ज़ीरे को भी एड कर सकती है। इसे बनाने के लिए इन तीनों मसालों को भूनकर एक पाउडर के रूप में तैयार कर लें। फिर हर सुबह इस मिश्रण का एक चम्मच एक गिलास पानी में उबाल लें फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दे। थोड़ी देर बाद इसे पीलें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

