शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
गर्मी के मौसम में करें इन ड्रिंक्स का सेवन, बॉडी में रहेगी एनर्जी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
गर्मी के मौसम में करें इन ड्रिंक्स का सेवन, बॉडी में रहेगी एनर्जी

गर्मी के मौसम में करें इन ड्रिंक्स का सेवन, बॉडी में रहेगी एनर्जी

N
डेस्क रिपोर्टर

गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोगों को खाना खाने का मन नहीं करता। जिसके कारण पूरा दिन सुस्ती सी छाई रहती है। कोई भी काम करने का मन नहीं होता है। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो आपकी बॉडी में ऊर्जा की कमी हो गई है। ऊर्जा की कमी होने के कारण काम करने की इच्छा नहीं होती है। सारा दिन डल सा लगता रहता है। कई बार ये समस्या शरीर में पानी की कमी होने के कारण भी हो जाती है। अक्सर कई लोग गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते हैं। इस मौसम में पसीना ज्यादा निकलता है और यदि आप तरल पदार्थ पर्याप्त नही लेते है तो डिहाइड्रेशन की समस्या भी बढ़ जाती है।  


जौ नींबू पानी का करें सेवन

गर्मी के मौसम में बार्ली और नींबू से तैयार की गई एनर्जी ड्रिंक्स पोटैशियम से भरपूर होती है। जौ और नींबू से बनी हुई इस एनर्जी ड्रिंक के सेवन करने से आपको अंदर से ठंडा महसूस होगा। ये आपकी बॉडी में सिर्फ ऊर्जा ही नहीं बढ़ाती है, बल्कि देर तक पेट भरे होने का अहसास भी दिलाती है। यह ड्रिंक दिल की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। 


नींबू शहद अदरक पानी का करें सेवन

अगर आप एक गिलास इस कूलिंग एनर्जी ड्रिंक को पिएंगे तो आपको 30 कैलोरी से भी कम प्राप्त होगा। इसके साथ ही यह आपको तुरंत ऊर्जा से भर देगी। साथ ही आपके पेट के लिए भी ये काफी अच्छा होता है।


कोको-खरबूज के पानी का करें सेवन

इस तरह के पानी को तैयार करने के लिए आप खरबूजे, पुदीना, काला नमक नारियल पानी और नींबू को मिलाकर तैयार किया जाता है। एक गिलास आप कोको-खरबूज पानी पीकर हाइड्रेटेड रहेंगे और आपकी बॉडी भी इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस भी बना रहेगा। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें