N
डेस्क रिपोर्टर
मानसून में डाइजेशन वीक हो जाता है, साथ ही शरीर की इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है। इसकी वजह से किसी भी वायरल या बैक्टीरियल इनफेक्शन की चपेट में बहुत जल्दी आ सकते हैं। इनसे बचने के लिए राइट डाइट लेना बहुत जरूरी है।
हर्बल टी
बारिश के मौसम में सभी को चाय, समोसा और पकोड़े खाना बहुत पसंद होता है, लेकिन बार-बार चाय पीना अनहेल्थी हो सकता है। अगर आप को चाय पीने का मन हो तो आप हर्बल टी पी सकते हैं। तुलसी, पुदीना, अदरक और दालचीनी से बनी हर्बल टी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।
ड्राई फ्रूट और सीड्स
ड्राई फ्रूट हर मौसम में जरूर खाने चाहिए। ड्राई फ्रूट विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इस सीजन की डाइट में बादाम, काजू, किसमिस, अखरोट और अंजीर शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा सूरजमुखी, कद्दू और खरबूजे के बीज भी आप स्नेक्स में ले सकते हैं।
प्रोबायोटिक्स फूड
मानसून में डाइजेशन सही रखने के लिए प्रोबायोटिक फूड्स खाना फायदेमंद हो सकता है। प्रोबायोटिक फूड्स आंतों में मौजूद बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखते हैं। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में छाछ दही आदि शामिल कर सकते हैं।
मौसमी फल
हेल्दी रहने के लिए मौसमी फल जरूर खाने चाहिए। मॉनसून के दौरान आपको फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर फलों का सेवन करना चाहिए। आप ब्लैकबेरी, केला, पपीता और मोसंबी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी इम्युनिटी बढ़ेगी, आपको रोगों से लड़ने की शक्ति मिलेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

