N
डेस्क रिपोर्टर
ठंड का मौसम जितना अच्छा लगता है उतना ही सेहत के लिए परेशानियां खड़ी करता है। ठंड के मौसम में हमारे शरीर में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है जिससे ठंड लगने पर कई तरह की बीमारियां हो जाती है। सर्दी-खांसी होना, वायरल होना, फ्लू और जुखाम का होना जेसी बीमारियां काफी परेशान करती है। थोड़ी भी अगर ठंडी हवा लगते ही नाक बंद हो जाती है। अब ऐसे में आप कब तक दवाईयों को खाते रहेंगे। ठंड के मौसम में खुद को और अपने परिवार को इन मौसमी बीमारियों से बचाए रखने के लिए अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग हो सके। सर्दी में अदरक की चाय का तो सुना होगा पर aj हम आपको अदरक के दूध के फायदे बतांगे।
अदरक वाला दूध ठंड में होने वाली बीमारियों से आराम दिलाता है। अदरक गर्म होती जिसका सेवन करने से हमारी बॉडी भी गर्म रहती है। इसके साथ ही सर्दी-खांसी और वायरस से भी बचाती है। अदरक एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। जिसे दूध में मिलाकर पीने से बॉडी को दोगुने फायदे मिलता है। तो आइए जानते हैं कि अदरक वाले दूध के क्या फायदे है।
इम्यूनिटी को करता है स्ट्रॉन्ग
अदरक को दूध में डालकर पीने से हमारी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। अगर आप रोज अदरक वाला दूध पीते है तो सर्दी, खांसी, जुकाम, वायरल जैसी कई बीमारियों से खुद को दूर रख पाएंगे।
गले की खराश को करता है दूर
अदरक का रोज सेवन करने से खासी, कफ,बलगम जेसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। गले में हो रहे इन्फेक्शन से अदरक बचाती है, अदरक का सेवन करने से गले में हो रही खराश, गले में हुआ इन्फेक्शन और कफ की जेसी समस्या से छूटकारा मिलता है।
कब्ज का करता है बेहतरीन इलाज
ठंड के मौसम में पेट की समस्याएं बड़ जाती है फिर वो बेहद परेशान भी करती हैं। अगर आपको इस मौसम में पेट में दर्द, कब्ज़ और एसिडिटी जेसी समस्या होती है तो आप अदरक के दूध का सेवन करें। जिससे आपको आराम लगेगा।
अदरक वाला दूध करता है हड्डियां
अदरक के दूध का सेवन करने से हमारे शरीर को पोटैशियम और कैल्शियम मिलता है। जिससे हमारी हड्डियां मजबूत होती है। अदरक में एंटी-इनफ्लेमेट्री के गुण पाए जाते हैं जिससे हड्डियों की सूजन और गठिया के रोगियो को आराम लगता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

