शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
रात में चाहिए सुकून से भरी हुई नींद, तो डिनर में न खाएं ऐसा खाना
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
रात में चाहिए सुकून से भरी हुई  नींद, तो डिनर में न खाएं ऐसा खाना

रात में चाहिए सुकून से भरी हुई नींद, तो डिनर में न खाएं ऐसा खाना

N
डेस्क रिपोर्टर

आज कल की लाइफस्टाइल में सबसे ज्यादा फर्क और असर हमारी हेल्थ पर ही दिखता है। अलग-अलग तरह का खाना, और सही वक्त पर न खाना ये सब आंत में हमारी सेहत पर ही असर डालते है। इसके साथ ही यह वज़न और नींद पर भी प्रभाव डालते है। रात का खाना बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसे खाने के बाद आप सो जाते हैं और आपके शरीर को 8 घंटों तक कुछ नहीं मिलता है। जब आप सोते है तो आपका शरीर खाए गए खाने को मेटाबोलाइज करता है। इसलिए रात में हमेशा कम और हल्का भोजन ही करना चाहिए, जिससे आपका शरीर उसे आसानी से पचा सके। इसके साथ ही कम खाना खाने से एसिड रिफ्लक्स, पेट दर्द, बेचैनी और भारीपन महसूस नही होता है जिसके आपकी नींद भी खराब नहीं होती है। यही कारण है कि रात के खाने को सोच हमेशा समझकर ही खाना चाहिए। तो अगर आप रात में सुकून से भरी नींद चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं कि , रात में किस तरह के खाने से दूर रहना चाहिए। 


डीप फ्राइड फूड्स से रहे दूर

हम सभी को तला भुना हुआ खाना बेहद पसंद आता है, पर रात में इसे खाना सही नहीं होता है। उच्च वसा वाले प्रोटीन, तेल और नमक को पचने में बहुत वक्त लग जाता है, जो बाद में यह सूजन, बेचैनी और एसिड रिफ्लक्स कि वजह बन जाती है। इसलिए, ध्यान दें की रात में ऐसे खाने से दूरी बनाए रखे। 


हाई शुगर न लें 

मीठे के बिना कोई भी खाना हो वो अधूरा ही रहता है पर रात के खाने के बाद मीठा खाने की बहुत लोगो की आदत होती। पर आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि रात में चक्कर और स्टार्च युक्त खाना खाने से ब्लड ग्लूकोज़ बढ़ता है। जिसके करण से इंसुलिन असंतुलित हो सकता है, यह ऐसे लोगों के किए खतरा पैदा करता है जिन्हें डाlयबिटीज़ कि समस्या है। 


मसालेदार खाना से बनाएं दूरी

रात में कभी भी मसालेदार और चटपटा खाना नही खाना चाहिए, जितना नॉर्मल और सादा खाना आप रात में खाएंगे आपकी सेहत के किए उतना ही अच्छा होगा। रात में मसालेदार भोजन करने से सीने में जलन और एसिड रीफ्लक्स जेसी दिक्कत हो सकती है।





पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें