N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। गर्मी के मौसम कि शुरुआत हो चुकी है और इस मौसम में फलों के राजा यानी आम का इंतजार हर कोई करता है। हम से ज़्यादातर लोगों को आम बहुत पसंद होता है। साल भर इस फल का इंतजार करने के बाद गर्मी के मौसम में इसका आनंद उठाया जाता है। लोगों को आम इतना पसंद आता है की वो आम के साथ चावल, रोटी या फिर पूड़ी-पराठे भी खाते है। अगर बाकियों की तरह आप भी आम के बड़े शौक़ीन हैं, तो आपको कुछ बाते जानना बेहद जरूरी है। सबसे ज्यादा तो यही जरूरी है कि आम खाने के तुरंत बाद कुछ चीज़ों का सेवन भूल कर भी नही करना चाहिए। बेहद कम ही लोग है जिन्हें पता होगा कि आम खाने के बाद कुछ चीज़ों को खाने से न बचा जाना चहिए। तो चलिए इन चीजों के बारे में जानते है।
भूल कर भी न पिएं कोल्ड ड्रिंक
अक्सर कुछ खाने के बाद लोगों कि आदत होती है कि वो पानी कोल्ड ड्रिंक या फिर पानी पीते हैं। खासतौर पर ऐसा मीठा खाने के बाद होता है। प्यास लगने पर पानी पीना तो फिर भी सही पर कई लोग कोल्ड ड्रिंक पीना ज्यादा पसंद करते हैं। जो काफी नुकसान पहुंचाती है। कोलिड ड्रिंक में सोडा और चीनी दोनों मौजूद होते है जो आपकी बॉडी को नुकसान पहुंचाने का काम करते है। आम के अंदर भी प्राकृतिक तौर पर चीनी की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके बाद अगर आप कोल्ड ड्रिंक पीते है तो ये आपके ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने का काम करती है।
दही खाने से बचे
आम खाने के तुरंत बाद दही खाना आपकी सेहत के लिए सही नही होता है। इसके पीछे का कारण बहुत सिंपल है आम और दही एक साथ मिलकर कार्बन डाइऑक्साइड बनाने का काम करते है, जिसकी वजह से आपके पेट में दिक्कत पैदा हो सकती है।
पानी
पानी पीना शरीर के लिए बेहद अच्छा होता है पर कुछ भी खाने के तुरंत बाद पानी पीना बिलकुल अच्छा नही होता है। कई लोग खाना खाते खाते पानी का सेवन करते है। ऐसा करने से आपकी भूख कम होती है साथ ही इससे आपका पेट भी बाहर आने लगता है। अगर आप आम खाने के तुरंत बाद पानी पी लेंगे, तो आपके पेट को इसे पचाने में थोड़ी दिक्कत आएगी। जिससे आपको गैस, सीने में जलन होने जैसी कई तरह कि दिक्कत होने लगती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

