N
डेस्क रिपोर्टर
गर्मी के मौसम में अक्सर छुट्टियां बिताने के लिए कही बाहर घूमने का प्लान बनाते है। पर प्लान बनाने के पहले स्ट्रेस से भरे ट्रैवल की चिंता सताने लगती है। दरअसल, विंटर वेकेशन की तुलना में समर वेकेशन के लिए अलग तरह की तैयारियां करनी होती है। फिर चाहे आप घर के आसपास ही क्यों न जा रहे हो घूमने या फिर देश-विदेश की यात्रा करने का प्लेन बताते है। तैयारियों को लेकर कई तरह का प्लान बनाने ही पड़ते है।
अगर आप भी समर वेकेशन पर कही जा रहे है और इससे अपको चिंता हो रही है तो आज हम आपको ट्रैवल चेक लिस्ट के बारे में बताएंगे। जिसकी मदद से आप ट्रैवल की तैयारियों को आराम से निपटा सकते हैं और स्ट्रेस फ्री होकर अपने वेकेशन को एंजॉय कर सकते है। तो चलिए जानते है समर ट्रैवल के दौरान किस बातों का ध्यान रखना जरूरी होता हैं।
पैकिंग करने से पहले सोचें
जब भी अपने कपड़ों की पैकिंग करें तो एक बार सिर से पैर तक को विजुअलाइज करलें। की आप किस दिन आप कैसा दिखना चाहते हैं। ऐसा करने से आपको मदद मिलेगी और आसानी से कम चीजों और सही चीजों के साथ आप अपना सामान पैक कर सकेंगे। ऐसे कपड़ो को चुने जिससे अपको कंफर्टेबल महसूस हों।
जरूरी दवाओं रखें
जरूरी दवाओं से मतलब लूज मोशन, सिर दर्द, चोट, एलर्जी, आदि दवाओं को अपने साथ रखें। सफर के दौरान कब किस दवाई की जरूरी पढ़ जाए ये किसी को नही पता रही है तो जरूरी है की आप ट्रैवेल के दौरान इन दवाईयों को अपने साथ रखें।
साथ रखें हेल्थी खाने को
जब भी सफर करें तब अपने पास कुछ अच्छा खाने के लिए रखे। कुछ ऐसा जिससे आपकी भूख भी न मरे और अपको एनर्जी भी मिलती रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

