शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Health
सूखी खांसी से है परेशान तो जानिए कैसे घर में करें इसका इलाज
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सूखी खांसी से है  परेशान तो जानिए कैसे  घर में करें इसका इलाज

सूखी खांसी से है परेशान तो जानिए कैसे घर में करें इसका इलाज

N
डेस्क रिपोर्टर

ठंड के मौसम में सूखी खांसी काफी परेशानी करदेती है। ठंड में सूखी खांसी कई सारे कारणों के वजह से हो जाती है जैसे कि, सर्दी या फ्लू, बढ़ते प्रदूषण, वायरल संक्रमण, और धूल-मिट्टी जिसे और भी वजह होती है। कभी कभी एलर्जी की वजह से भी सूखी खांसी हो सकती है। बदलते मौसम में होने वाले सर्दी जुकाम के वजह से होने वाली सूखी खांसी को आप एक हफ्ते में ही घर पर ठीक कर सकते है। तो चालिए जानते है कैसे घरेलू उपचार से सुखी खासी को करें दूर..


अदरक और नमक का करें प्रयोग


अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल के  गुण पाए जाते है। जो सूखी खांसी को दूर करने में काफी असरदार साबित होते हैं। इसका सेवन करने के लिए अदरक को कूटकर उसमें एक चुटकी नमक मिलाकर कर सकते हैं। अदरक और नमक को कम से कम 5मिनट तक अपने मुंह में रखें उसके बाद कुल्ला कर लें। ऐसा करने से आपको सूखी खांसी से जल्द राहत मिलेगी।


शहद का करें प्रयाग

शहद के अंदर कई एंटी बैक्टीरियल और एंटी-फंगल के गुण पाए जाते है। जो सूखी खांसी को दूर करने में मदद करती है। इसके लिए आप दो चम्मच शहद को आधे गिलास गुनगुने पानी में डालकर भी पी सकते हैं। लगातार  इसे पीने से सूखी खांसी में अपको जल्द आराम मिलेगा।


काली मिर्च के साथ करें शहद का प्रयोग

अगर आपको ज्यादा खासी आ रही हैं तो आप काली मिर्च के साथ शहद का इस्तमाला कर सकते है इससे आपको सूखी खांसी से जल्द आराम मिलेगा। इसके लिए कम से कम 4से 5काली मिर्च लें और उसे पीस लें फिर उसमें शहद मिला कर उसका सेवन करें।


पुदीने की पत्तियों का करें प्रयोग

सूखी खांसी लगा तार चल रही है तो आप पुदीने की पत्तियों का सेवन करें। पुदीने की 4 से 5 पत्तियों को लें और उसे चाय में मिलाकर पिएं इससे आपकी खांसी पूरी तरह से दूर हो जाएगी।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें