शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
सुबह नही मिलता टाइम तो यू बनाएं दलिया, सेहत के लिए होती है फायदेमंद
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सुबह नही मिलता टाइम तो यू बनाएं दलिया, सेहत के लिए होती है फायदेमंद

सुबह नही मिलता टाइम तो यू बनाएं दलिया, सेहत के लिए होती है फायदेमंद

N
डेस्क रिपोर्टर

आज कल कि लाइफ स्टाइल को देखा जाए तो कई लोग ऐसे है जिन्हें खाने पीने तक का होश नहीं रहता है। पर इन सब के बाद भी अपने बिजी लाइफ से जिम या फिर कसरत के लिए वक्त निकाल लेते हैं। पर कई अच्छी डाइट नहीं ले पाते है जिसके कारण बॉडी में थकान महसूस होती रहती है। अगर आपके साथ भी इसी तरह की समस्या होती है तो आप एक ऐसी डिश बना कर खा सकते हैं जिसे बनाने में भी कम वक्त लगेगा और समय भी ज्यादा नही लगेगा। आप सुबह सुबह दलिया का सेवन कर सकते है। कई लोगों को नमकीन दलिया अच्छी लगती हैं तो कई को मीठा दलिया खाना पसंद होता है। आप भी अपने घर पर आसानी से मीठा दलिया तैयार कर सकते है। मीठा दलिया हर उम्र के लोगों कि सेहत के लिए अच्छा होता है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी के बारे में..


दलिया बनाने की सामाग्री 

1 चम्मच देसी घी

एक कप दलिया

आधा कप चीनी

आधा लीटर दूध

केसर


जाने कैसे बनाना है मीठा दलिया 

मीठा दलिया बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन लें और उसमे घी डाल कर उसे गर्म करलें। अब दलिये को इसमें डाले और कम से कम 2 मिनट तक इसे भूनें। अब दलिये में 1 कप पानी डालें और इसे पकने के लिए छोर दें। जब ये पक कर अच्छे से फूल जाए तो इसमें दूध मिला लें। आप चाहे तो इसमें आप इलायची और केसर भी डाल सकते है। अब इसे लगातार चलाते रहे जब ये थोड़ा गाढ़ा दिखने लगे तो इसमें चक्कर डाल दें। आप चाहे तो इसमें ड्राई फ्रूट्स को भी शामिल कर सकते है। अब आप इसे सर्व करें। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें