N
डेस्क रिपोर्टर
हमारी खराब लाइफस्टाइल, सही से खाना न खाना अनहेल्दी डाइट लेना और लगातार फोन या कंप्यूटर की स्क्रीन के सामने बैठ कर काम करना, इन सब चीजों से हमारी आंखें कमजोर होने लगती हैं। फिर हमें चश्मे का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिसे बाद में कई लोगो को चश्में से दिक्कत होने लगती है। अगर आप अपनी आंखों की रोशनी को तेज करना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिसकी मदद से आपकी आंखे जल्दी ठीक हो जाएगी।
आंखों की तेज रोशनी पाने के लिए अपनाएं ये उपाएं
1 आंखों की रोशनी को सही करने और पहले जेसी रौशनी पाने के लिए विटामिन ए बहुत काम आता है। गाजर के अंदर विटामिन ए की मात्रा ज्यादा पाई जाती है जो हमारी आंखों के रेटिनल हेल्थ को इंप्रूव करती है। आंखो की रौशनी तेज करने के लिए गाजर के जूस बना कर आप इसे नाश्ते के समय पीए।
2 अगर आप अपनी आंखों की रोशनी सही करना चाहते हैं तो आप हरी पत्तेदार सब्जियां का सेवन करें। यह सब्जियां आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती हैं, खासकर "पालक" आंखों की अच्छी सेहत के लिए आप अपनी डाइट में पालक का जूस को शामिल करे। पालक के अंदर विटामिन ए के अलावा विटामिन के, विटामिन सी, मैंगनीज, मैग्नीशियम और आयरन की मात्रा अधिक होती है। जो आपकी आंखो के लिए अच्छी होती है।
3 आंखों की रोशनी तेज करने के लिए आंवले का जूस आपकी मदद कर सकता है। आंवले में विटामिन सी की मात्रा अधिक पाई जाती है जो आंखों की रोशनी को तेज करने का काम करता है। इस जूस को पीने से अपको इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

