शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
ठंड में इस तरह करेंगे हल्दी का सेवन तो नहीं होंगे बीमार
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ठंड में इस तरह करेंगे हल्दी का सेवन तो नहीं होंगे बीमार

ठंड में इस तरह करेंगे हल्दी का सेवन तो नहीं होंगे बीमार

N
डेस्क रिपोर्टर
जादुई मसाले की बात करे तो हल्दी एक ऐसा मसाला होता है जो खाना बनाने में तो काम आता ही है पर इसके अलावा भी वो कई तरह की बीमारियां और चोट लगने में बेहद असरदार होती है। हल्दी के अंदर करक्यूमिन में एंटीफंगल, एंटीवायरल और जीवाणुरोधी के गुण होते हैं। हल्दी को प्राकृतिक प्रतिरक्षा बूस्टर भी कहां जाता है। वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुका है कि हल्दी में कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पाए जाते है। जिसमे से अल्ज़ाइमर और कैंसर जैसी कई अलग अलग बीमारियों को रोकना शामिल है। हल्दी सिर्फ इतना ही नहीं करती, अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करेगें तो यह आपके दिल को भी स्वास्थ्य रख सकती है। अब जब ठंड का मौसम आ चुका है तो ऐसे में हल्दी को आपकी डाइट में लेकर आप कई तरह की मौसम की बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। तो चाहिए जानते है ठंड में हल्दी खाने के फायदे ..

क्या लाभ है, सेहत से जुड़ी दिक्कतों में 
हल्दी एक ऐसा प्राकृतिक मसाला होता है, जो अपको कई तरह की दिक्कतों से बचाता है। जिसमे से कुछ आम है जैसे साइनस, सामान्य सर्दी, अपच, जोड़ों में दर्द और खांसी से राहत दिलाना हल्दी के उपचार गुणों में शामिल है। इन सभी तकलीफों से तुरंत राहत पाने के लिए रात में सोते वक्त आप दूध और चाय में एक चुटकी हल्दी मिला कर पी सकते हैं। अगर आप हल्दी का रोज सेवन करते है तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहेगा।

फ्लू में आराम दिलाती है हल्दी
ठंड के मौसम की शुरुआत फ्लू से होती है। भारत के ज्यादातर घरों में हल्दी को दूध में मिला पीने को एक प्राकृतिक दवा माना जाता है। अधिकतर प्रेग्नेंट महिलाएं भी हल्के-फुल्के जुखाम में हल्दी वाला दूध का ही सेवन करती हैं। हल्दी बैक्टीरिया के संक्रमण को पूरी तरह से खत्म करने में मदद करती है और फिर गले में हो रही खराश को भी दूर करती है।

हल्दी ऐसे मसाले में से एक है जिसे साल भर हर परिवार इसका किसी ना किसी तरह इसका यूज करता रहता है। कभी बीमारियों में तो कभी अंदरूनी चोट के लिए।  हल्दी खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही है, साथ ही हमारी सेहत को भी बेहतर बनाए रखती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें