शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
इस तरह आंवले की चाय से आप कर सकते हैं अपना वजन कम
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
 इस तरह आंवले की चाय से आप कर सकते हैं अपना वजन कम

इस तरह आंवले की चाय से आप कर सकते हैं अपना वजन कम

N
डेस्क रिपोर्टर
ठंड के मौसम में तापमान में गिरावट आ जाती है जिसके कारण शरीर के कुछ अंग ऐसे है जिसे गर्म रखना जरूरी होता है। ठंड में शरीर में कई तरह के परिवर्तन देखने को मिलते हैं। हमें ज्यादा खाना खाने की जरूरत पड़ती है। दूसरी तरफ ठंड के कारण हम ज्यादा चलने-फिरने से हिचकिचाते है। पर इन्हीं से  हमारे शरीर को नुकसान पहुंचना शुरू हो जाता है। अगर हमारी फिजिकल एक्टिविटी काम हो जाती है, तो हमें मोटापे की और जूझना पड़ता है। मोटापे की वजह से हमे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पढ़ता है। अगर आप भी परेशान हैं, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम  आपको बताएंगे आसान सा नुस्खा,  जिसे लेने के लिए आपको ज्यादा ताम-झाम करने की भी  जरूरत  नहीं होगी। 
क्या करती है आंवले (Gooseberry ) की चाय ?

मेटोबोलिज्म को बूस्ट करना
हमारे देश में ठंड के मौसम में आंवले को चिकित्सकीय उपयोग में लाया जाता है। TOI  की खबर के अनुसार,  आंवले में कई तरह के औषधीय पाए जाते है।  आयुर्वेद कि माने तो आंवला शरीर के तीनों दोषों पित्त, वात्त और कफ को दूर करने में लाभदयक है। आंवला को मेटोबोलिज्म को बूस्टर भी कहा जाता है। को  वजन कम करने में मदद करता है। आंवला हमारे  पाचन तंत्र को भी दुरुस्त बनाए रखता है। 

कैसे बनाना है आंवले की चाय
आंवले की चाय बनाने के लिए आपको 3 कप पानी, 1 चम्मच किसा हुआ अदरक, 2 से 3 तुलसी कि पत्ती, 1 चम्मच सूखा आंवला पाउडर। अब एक पैन लें और उसमे  दो कप पानी लेकर उसे उबाल लें फिर इसमें पीसा हुआ अदरक, तुलसी की पत्ती और आंवला के पाउडर मिलाए  इन सभी चीजों को कम से कम 10-15 मिनट के लिए पैन में अच्छे से उबाल लें। जितना पानी लिया था जब उसका आधा पानी रह जाए तो इसे अच्छे से छान लें। फिर एक चुटकी काली मिर्च मिला कर इसका सेवन करें। इसे आप सुबह और शाम को पी सकते हैं। यह चाय पीने में अपको मजा भी आएगा और आपका वजन भी कम हो जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें