शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Health
अगर जरुरत से ज्यादा पिएंगे काढ़ा, तो किडनी और लीवर पर पड़ सकता है बुरा असर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अगर जरुरत से ज्यादा पिएंगे काढ़ा, तो किडनी और लीवर पर पड़ सकता है बुरा असर

अगर जरुरत से ज्यादा पिएंगे काढ़ा, तो किडनी और लीवर पर पड़ सकता है बुरा असर

N
डेस्क रिपोर्टर

सालों से चला आ रहा घर का बना हुआ काढ़ा, इम्यूनिटी को बढाने का काम करता है। यह काढ़ा कई सारी परेशान से छुटकारा दिलाता है। जब से भारत में कोरोना महामारी ने दस्तक दी है, तभी से दवाओं से पहले हर घर में मां और दादी-नानी ने हमें गहरे रंग का काढ़ा पिलाना शुरू कर दिया है। हम सभी ने कभी न कभी औषधियों से बने इस काढ़े का सेवन अपने जीवन में ज़रूर किया होगा, पर कोरोना महामारी के आते ही इसका सेवन बढ़ गया है।

काढ़ा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। इसे पीने से आम सर्दी ज़ुकाम और गले में दर्द या खराब से आराम मिलता है। पर क्या आप जानते हैं कि इसका ज़रूरत से ज़्यादा यूज करने से आपके शरीर को यह फायदे पहुंचने की जगह नुकसान भी हो पहुंचा सकता है। यदि नहीं तो चलिए जानते है कि अधिक कोढ़ा का सेवन करने से क्या-क्या नुकसान हो सकते है। 

ज़रूरत से ज़्यादा काढ़ा हो सकता है हानीकारक 

कोरोना महामारी को आए दो साल हो चुके हैं, और हम आज भी काढ़े का सेवन करते है। पर ज़रूरत से ज़्यादा काढ़े का सेवन करना हमारी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। एक्सपर्ट्स की माने तो, काढ़े में कई सारी चीज़ें न मिलाएं, अगर काढ़ा पीना भी है तो नॉर्मल पिए, इसके साथ ही ज़्यादा काढ़ा पीने से आपकी किडनी और लीवर पर बुरा असर भी पढ़ सकता है। इसके अलावा, अगर आप पहले से ही किसी बीमारी जूझ रहे है या उससे पीड़ित हैं, तो काढ़े का सेवन करने से पहले डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह लें। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें