बारिश का मौसम आ चुका है। इस मौसम में चुनिंदा ही फल आते है और कुछ वक्त के लिए ही आते है। इसी के बीच ब्लैकबेरी यानी कि जामुन खाई जाती है। जामुन में कपौष्टिक गुणों का खजाना होता है। इसे ब्लैक प्लम और जावा भी कहा जाता है। जामुन एक मौसमी फल होता है, यह सिर्फ जून से अगस्त के महिने में ही यह भारत में काफी मात्रा में मिलता है। जामुन में बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते है। जैसे कि कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, सोडियम, फॉस्फोरस, राइबोफ्लेविन, विटामिन सी और सभी तरह के विटामिन बी -थायमिन, फोलिक एसिड नियासिन और बी 6 पाए जाते है। बतादें की जामुज सेहत के लिए काफी अच्छी होती है।
इससे अपको कई तरह के फायदे हो सकते है। इन दिनों अगर आप जामुन का सेवन करते है तो यह बहुत सी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है। तो चाहिए जानते है जामुन से मिलने वाले फायदे के बारे में..
जामुन के सेवन करने से बॉडी में हीमोग्लोबिन कि कमी दूर होती है। इसके साथ ही एनीमिया की समस्या भी कम होती है।
जामुन में कैल्शियम, फॉस्फोरस व आयरन मौजूद होते है जो बोन्स की हेल्थ ठीक रखे का काम करते है। इसके साथ ही इन तीनों तत्वों की मौजूदगी से आपके दांत मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं।
जामुन एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है जो इम्यूनिटी स्ट्रांग करता है। वहीं डाइजेशन व पेट संबंधी परेशानियों को भी दूर करने में सहायक होता है।
जामुन में फाइबर से भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन कर्ण से आपका पेट काफी देर तक भरा रहता है और यह अपना वजन कम भी कर सकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

