शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Health
जानिए यह लाल रंग के फलों के फायदे
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
जानिए यह लाल रंग के फलों के फायदे

जानिए यह लाल रंग के फलों के फायदे

N
डेस्क रिपोर्टर
अगर आप आपकी सेहत को अच्छा रखना चाहते है तो कम से कम हर दिन एक से दो फ्रूट जरूर खाएं। फ्रूट हमारे पाचन को सही रखते हैं, साथ ही इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में मदद करता है। फ्रूट शुगर के मरीज़ों से लेकर दिल के मरीज़ों तक  के लिए फायदेमंद रहता है। फ्रूट्स में भी जो रेड कलर के  फ्रूट होते है वो सेहत को दोगुना फायदा पहुंचाते हैं। आगर आप अपनी डाइट में रंगीन फलों  का सेवन करते है तो उससे आपकी बॉडी को जरूरी पोषक तत्व मिलेगा हैं। लाल कलर के फ्रूट और सब्जियों में ढेर सारे एंटीऑक्सिडेंट्स होते है जिसमे से लाइकोपीन, एंथोक्यानिन्स अधिक मात्रा में होते हैं जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। 


लाल कलर के फल और सब्जियां ऑस्टियोपोरोसिस, डायबीटीज, और हाई कलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से बचाते हैं। विशेषज्ञों कि माने तो  फल और सब्जियों का रंग जितना ज्यादा गहरा लाल का होगा उनमें उतने ही विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होंगे। 

जानिए सेहत के लिए इतने उपयोगी है ये लाल फल 

अनार 
लाल रंग का अनार एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिससे कैंसर, खासतौर पर प्रोस्‍टेट कैंसर का खतरा कम रहता है।  आपके शरीर में सूजन है तो आप अनार का सेवन कर सकते है। अनार के अंदर एंटी इंफ्लामेट्री यौगिक होते है जो सूजन को कम करने में मदद करता है। अनार हमारे शरीर में  खून की कमी को पूरा करता है।

सेब 
सेब हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेब के अंदर भरपूर मात्रा में फ्लेवेनॉएड्स और एंटीऑक्‍सीडेंट्स  होते हैं। सेब खाने से डायबिटीज़, कैंसर, हाइपरटेंशन और हार्ट की बीमारियों का खतरा कम करता है।

चुकंदर 
चुकंदर आयरन से भरपूर होता है यह गहरे लाल रंग का होता है। चुकंदर के अंदर एंटीऑक्‍सीडेंट भरपूर मात्रा में  होता है। चुकंदर में अंदर अधिक मात्रा में विटामिन सी फाइबर, नाइट्रेट,पोटाशियम और फोलेट रहता है। चुकंदर ब्लड प्रेशर को भी  कंट्रोल करता है।


तरबूज 
तरबूज के अंदर लाइकोपिन  होता है जो दिल की होने वाली बीमारियों के खतरे को कम करता है। तरबूज का सेवन करने से कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है, इसके सेवन से स्‍ट्रोक का खतरा कम होता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें