N
डेस्क रिपोर्टर
हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी बीमारी है जिससे हर दूसरा व्यक्ति जूझ रहा है। अगर ब्लड प्रेशर लगातार 130/100 mmHG से ज्यादा बना रहता है तो, हाई ब्लड प्रेशर या फिर हाइपर टेंशन होने का डर रहता है। अगर आप इसे हल्के में लेते है तो आपको बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर से दिल की बीमारी होने के साथ साथ ब्लड की कमी का खतरा भी हो सकता है। एक्सपर्ट द्वारा हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को डाइट की सलाह दी जाती है। अधिक नमक वाला खाना और रिफाइंड तेल में पका हुआ भोजन हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए बिल्कुल सही नही होता है।
बतादें कि, आप कुछ जड़ी-बूटियों का यूज कर ब्लड प्रेशर के स्तर को कंट्रोल कर सकते है। तुलसी भी एक ऐसी ही जड़ी-बूटी है। तो चलिए जानते हैं कि तुलसी की चाय कैसे आपकी मदद कर सकती है।
जानें तुलसी के फायदे
तुलसी मे एसेंशियल ऑयल रेस्पिरेटरी पाया जाता है जो बॉडी के सिस्टम पर अच्छी तरह से काम करते हैं। यह हमें ठंड और सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचाता है।
तुलसी मे एंटी-वायरल, एंटीबायोटिक, एंटी-बैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं, यह बॉडी को स्वास्थ रखने में फायदेमंद होती है।
तुलसी हमारी बॉडी में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को बरकार रखने में मदद करती है।
तुलसी हाई शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी फायदेमंद होती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

