नींबू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह खाने का तो स्वाद बढ़ाने के साथ साथ कई और चीजों में काम आता है। वहीं कई दशकों से नींबू का उपयोग कई तरह से किया जा रहा है। सुबह-सुबह नींबू का पानी पीना काफी अच्छा होता है। इससे स्किन तो अच्छी रहती ही है इसके साथ ही डायजेशन भी दुरुस्त रहता है। नींबू पानी पीने से आपका मूड भी दिनभर फ्रेश रहता है। नींबू पानी एक तरह की देसी ड्रिंक होती है। जिससे सेहत पर किसी तरह का कोई बुरा असर नहीं पड़ता। नींबू में विटामिन्स, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। चलिए जानते है नींबू के फायदों के बारे में।
इम्यूनिटी
नींबू का पानी विटामिन C, से युक्त होता है। यह एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। वहीं एक कप नींबू के पानी में 94 मिलीग्राम विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। यह आपकी दैनिक जरूरत को पूरा करता है। विटामिन सी हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।
वजन कम होना
आजकल मोटापे की समस्या से हर कोई परेशान रहता है। हर कोई बस यही सोचता है रहता है कि कही उसका वजह आउट ऑफ कंट्रोल ना हो जाए। आगर आप भी इसी समस्या से परेशान है तो आप अपने दिन की शुरुआत हल्के गुनगुने में नींबू डाल कर पीने से कर सकते हैं। यह वजन कम करने में आपकी मदद करेगा।
डायबिटीज
अगर आप हाई ब्लड शुगर की समस्या से परेशान हैं, तो नींबू पानी आपकी मदद कर सकता है। नींबू पानी पीने से डायबिटीज की परेशानी दूर होती है।
स्किन होगी बेहतर
इसके लिए आप हल्के गुनगुने पानी में नींबू डाल कर पिए। इससे स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से अपको छुटकारा मिलेगा। अगर स्किन में दाग-धब्बे, मुहांसे है तो यह परेशानी भी दूर होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

