शकरकंद सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मिनरल्स, प्रोटीन, विटामिन, और फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद सेहत के लिए वरदान होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ साथ स्टार्च, पोटेशियम, प्रोटीन, कॉपर, विटामिन ए, बी, सी और ई जैसे कई न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते है।
बतादें कि, स्वीट पोटैटो में फैट और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा काफी ज्यादा कम होती है। जो की इसे आलू की तुलना में अधिक हेल्दी बनाता है। बॉडी के लिए यह हेल्थ टॉनिक का काम भी करता है। डायबिटीज और कैंसर जैसी खरतनाक बीमारियों से लड़ने में भी स्वीट पोटैटो काफी मदद करता है। चलिए शकरकंद के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स जानते है।
शकरकंद के फायदे
डायबिटीज
स्वीट पोटैटो ब्लड शुगर और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कंट्रोल करने का काम करता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने का काम करता है।
डाइजेशन
स्वीट पोटैटो में भरपूर फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है, जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं जैसे कि अपच, कब्ज आदि में फायदेमंद साबित होता है।
ब्रेन और हार्ट
स्वीट पोटैटो मैमोरी बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके साथ ही ब्रेन को हेल्दी रखने के साथ साथ ही ये हार्ट को भी मज़बूत करता है।
हड्डियां और दांत
स्वीट पोटैटो विटामिन डी और ई का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। जिसके कारण ये दांतों, हड्डियों, स्किन और नसों को ग्रोथ और मजबूती भी देता है।
इम्यूनिटी बूस्टर
विटामिन ए, बी6 और आयरन जैसे न्यूट्रिएंट्स की मदद से ये हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

