हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन और खनिज का एक अहम योगदान रहता है। जिनकी पूर्ति हम अलग अलग आहार के जरिए करते है। अगर आपके शरीर में विटामिन की कमी होगी तो आपको कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। आजकल कई लोगों में विटामिन B12 की कमी देखने को मिलती है। विटामिन B12 आपके त्वचा, हृदय, बाल आदि को स्वस्थ बनाए रखता है। अगर आपको विटामिन B12 की कमी है तो आपके शरीर में खून की कमी, हड्डी तथा स्किन प्रॉब्लम्स होने के साथ साथ याददाश्त पर भी असर पड़ता देखेगा। पर अपने आहार में कुछ खाद्य पदार्थों को मिलाकर आप इस विटामिन की कमी को दूर कर सकते हैं। तो चाहिए जानते हैं विटामिन B12 के आहार और उनके फायदों के बारे में..
विटामिन B12 के आहार
विटामिन B12 पाने के लिए आप अपने खाने में दूध, दही, चीज़, अंडा, झींगा, सोयाबीन, ब्रोकली, मशरूम, टोफू, सूखे मेवे, सेब, केला, सीफूड,मीट, मछली आदि को शामिल कर सकते है।
स्किन तथा बालों के लिए है फायदेमंद
अगर आपकी स्किन में दाग-धब्बे है और खुजली जैसी समस्याओं है तो आप विटामिन B12 वाले आहार का सेवन कर सकते है। सूरजकी हानिकारक किरणों से बचने के लिए आप विटामिन B12 वाले आहार का सेवन करके, कील-मुहांसों और स्किन एलर्जी जेसी समस्या को दूर कर सकते है। विटामिन B12 बालों की समस्याओं को भी दूर करता है। यह बालों को पोषण प्रदान करते है जिससे बालों का झड़ना बंद होता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

