शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Health
जानें खीरे को छीलकर खाना चहिए, या बीने छीले
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
जानें खीरे को छीलकर खाना चहिए, या बीने छीले

जानें खीरे को छीलकर खाना चहिए, या बीने छीले

N
डेस्क रिपोर्टर

कई बार हम सोचते हैं कि खीरा को किस तरह खाना सही होता है। अगर हम स्वाद की बात करें, तो कुछ लोग इसे छीलकर खाते है तो कुछ बिना छीले खाना पसंद करते है। वहीं अगर हम सेहत की बात करें कि यह सेहत के लिए किस तरह से ज्यादा फायदेमंद होगा तो खीरा खाने का जो सबसे सही तरीका होता है वो यह कि हम इसे बिना छीले ही खाया जाएं। 


अगर आप खीरे को बिना छिले खाते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन K, विटामिन C के साथ साथ आपकी बॉडी को कई मिनरल्स और विटामिन्‍स मिलते हैं। पर जब आप इसे छील देते हैं, तो तब आप इसके सभी गुणों का लाभ नहीं उठा पाते। वहीं अगर आप बिना छीले हुए खीरे को खा रहे है तो ज़रूरी है कि वो ऑर्गेनिक और साफ-सुथरा हो।


खीरे को काफी वक्त तक स्टोर करने के लिए इन पर अननैचुरल सिंथेटिक वैक्‍स लगाया जाता है। अगर आप इसे खाने से पहले इसे अच्छी तरह से क्लीन नही करेंगे, तो ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकता है। ऐसे में छिला हुआ गया खीरा आपको कंटैमिनेशन से बचाने का काम कर सकता है। अगर आप गर्म पानी से खीरे को धोकर भी खाएंगे तब भी आप इसके नुकसान से बचा सकते है। 


बतादें कि, खीरे के छिलके में अघुलनशील फाइबर मौजूद होता है। जो कब्ज की समस्या को दूर करने का काम करता हैं। वहीं यह क्रेविंग को कंट्रोल करने के साथ साथ मेटाबॉलिज़्म को तेज करता है। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें