N
डेस्क रिपोर्टर
छोटी-मोटी खरोचों के लिए तो हम कभी भी डॉक्टर के पास नहीं जाते, यहां तक कि छोटे बच्चों की खरोंच को हम खुद ही देखते है। वैसे तो ये छोटी मोटी खरोंच ज्यादातर अपने आप ही ठीक हो जाती है। पर कभी-कभी बच्चे को ऐसी चोट लग जाती कि तुरंत डॉक्टर के पास नही जा पाते है और उसे जल्दी ठीक करना भी जरूरी हो जाता है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जो बेहद असरदार है।
मेथी दाने
मेथी के छोटे-छोटे दाने कई चीजों में काम आते है। मेथी के दानों में दर्द को खत्म करने और सूजन को कम करने जैसे तत्व पाए जाते हैं। मतलब इसका इस्तमाल कर खरोंच को जल्द ही ठीक किया जा सकता है।
कैसे करें इस्तेमाल
इसको इस्तमाल करने के लिए आपको थोड़े पानी को गर्म करना होगा और फिर उसमें थोड़े से मेथी के दाने को डालकर 5 से 6 मिनट तक उबलना होगा। फिर 10 मिनट बाद पानी को अच्छे से छान लें। इस पानी को आप कॉटन की मदद से खरोंच को अच्छे से साफ कर लें। दिन में कम से कम दो बार इसका यूज करें ऐसा करने से अपको जल्द फायदा मिलेगा।
एप्पल साइडर विनेगर
एंटी-इन्फ़्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है एप्पल साइडर विनेगर। इसका इस्तमाल सूजन को कम करने और दर्द में किया जाता है। इसे यूज करने के लिए आप पहले एक कप पानी ले और इसमें एक कप एप्पल साइडर विनेगर मिला लें। इस पानी में आप रूमाल या तौलिया को डुबाकर अपनी चोट की जगह पर रखें। ऐसा करने से सूजन धीरे धीरे कम हो जाएगी। अगर आपका घाव गहरा है तो इस नुस्खे को न आजमाएं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

