शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
सर्दियों में खाएं संतरे: रहेंगे कई बीमारियों से दूर, इम्यूनिटी होगी मज़बूत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सर्दियों में खाएं संतरे: रहेंगे कई बीमारियों से दूर, इम्यूनिटी होगी मज़बूत

सर्दियों में खाएं संतरे: रहेंगे कई बीमारियों से दूर, इम्यूनिटी होगी मज़बूत

N
डेस्क रिपोर्टर

फलों का सेवन किसी भी मौसम में करें वो फायदेमंद ही साबित होता है, पर ठंड के मौसम में खासतौर पर विटामिन-सी युक्त फलों को खाने से कई तरह की दिक्कतें और समस्या दूर रहती हैं। इन्हीं में से एक फल है संतरा, जिसमे विटामिन-सी तो होता ही है पर इसके साथ-साथ इसमें खनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। ये सिटरस फल सिर्फ खाने में ही अच्छे भी लगते है बल्कि यह आपके शरीर के लिए भी बेहतर होते है। बतादें कि, संतरे के सेवन करने से आपका मूड भी अच्छा होता है। संतरा मीठा और रस से भरा हुआ ऐसा फल है जो आपको ऊर्जा देना का भी काम करता हैं। तो चलिए जानते है कि ठंड के मौसम में संतरा खाने के क्या है फायदे

 

 

पाचन सही रहता है

संतरे में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। जिसके कारण से इसे खाने से शरीर के चैनल, रक्त वाहिकाएं और जठरांत्र संबंधी मार्ग साफ रहता है। 

 

यह भी पढ़े : जिन जिलों में हुआ सबसे अधिक वैक्सीनेशन वो ही बने हुए है कोरोना के हॉटस्पॉट

 

सर्दी-ज़ुकाम से करता है बचाव

संतरे में विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है। इसके साथ ही इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को मज़बूत बनाएं रखते है। जो अपको ठंड के मौसम में सर्दी-ज़ुकाम और खांसी जैसी बीमारियों से बचाएं रखते है। 

 

यह भी पढ़े : नरोत्तम बोले - हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाना कांग्रेस का हिडन एजेन्डा, राहुल गांधी हिंदुओं के विभाजन की चला रहे मुहिम


हड्डियों को बनाता है मज़बूत

संतरा हड्डियों के लिए भी बेहद फ़ायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है, जो आपकी हड्डियों के साथ साथ दांतों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें