शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Health
कद्दू के है अनेक फायदे, जाने कैसे दिल को रखता है सेहतमंद
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कद्दू के है अनेक फायदे, जाने कैसे दिल को रखता है सेहतमंद

कद्दू के है अनेक फायदे, जाने कैसे दिल को रखता है सेहतमंद

N
डेस्क रिपोर्टर
कद्दू का इस्तेमाल हम सब्जी बनाने में ही करते है। जिसमे हम कद्दू की सब्जी बनाकर खा लेते है और उसके बीजों को फेंक देते हैं। कद्दू की सब्जी जितनी सेहत के लिए अच्छी होती है, उतने ही उसके बीज सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। कद्दू के बीजों में दिल  की बीमारियों का इलाज करने की क्षमता होती है। दिल के मरीजों से पीड़ित लोगो  के लिए कद्दू की सब्जी के साथ ही उसके बीज़ भी बहुत फायदेमंद होते है। अगर  कद्दू के बीज का यूज  उसका तेल निकाल कर करें तो वो सेहत को बहुत  फायदा पहुंचाती है। 

कद्दू के बीज कई बीमारियों से छूटकारा दिलाते है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते है। कद्दू के बीज में  विटामिन A और विटामिन K पाया जाता है। इसके साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते है जो फ्री रेडिकल से बचाव करते हैं। इसके बीज के ऑयल में जिंक की मात्रा सबसे अधिक होती है। तो आइए जानते हैं कि कद्दू के तेल कितना फायदेमंद होता है और इसका कैसे यूज किया जा सकता है।


डिप्रेशन
अगर आप किसी बात से परेशान है या किसी चीज से तनाब में है तो आप कद्दू के बीज के तेल का यूज कर सकती है। कद्दू के बीजों को सेवन करने से डिप्रेशन का इलाज होता है। कद्दू के बीज या उसके तेल को यूज करने से आपका  मूड को ठीक रहेगा।

दिल की बीमारियों से दूर रखता है
दिल की बीमारी आज के समय किसी को भी हो सकती है। फिर उसकी उम्र कम हो या ज्यादा उससे कोई फर्क नही पढ़ता। सैचुरेटेड फैट दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कद्दू के बीजों से निकला  हुआ तेल  अनसैचुरेटेड फैट होता है जो हमारे दिल को सेहतमंद रखने का काम करता है। 

बालों के लिए है उपयोगी 
कद्दू के बीज से बनाया गया तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है साथ ही ग्रोथ बढ़ाने में बेहद असरदार साबित होता है। एक अध्ययन में पता चला की जिन पुरुषों ने 24 हफ्तों तक हर दिन कद्दू के तेल का यूज  किया है उनके बालों का 40 फीसदी से अधिक विकास हुआ है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें