N
डेस्क रिपोर्टर
पेड़-पौधे बच्चों की तरह होते हैं और उन्हीं कि तरह बिहेव भी करते हैं, साथ ही वो अधिक केयर भी मांगते हैं। पर ये बात भी सही है कि ये पेड़-पौधे घर और सेहत को हेल्दी तो रखते ही है, साथ ही मन को भी खुश रखने में मदद करते हैं। पौधे आपके आसपास के माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। अगर इनकी देख-रेख में जरा सी भी कमी हो जाए, तो इन्हें सूखने और मुरझाने में देर नहीं लगती हैं।
आपके गार्डन एरिया में भी एक ऐसा पौधा हो सकता है, जो बेहद सुस्त और बेजान सा नजर आ रहा हो, और इसलिए अब आप उस पौधे को बदलने का विचार कर रहे हों। अगर ऐसी बात है तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप उन पौधों में फिर से जान ला सकेंगे।
पौधों को करें ट्रिम
प्लांट्स को समय समय पर ट्रिम करते रहना बहुत जरूरी होता है। ऐसा करने से बेजान हुए पौधे में भी जान आ जाती है। इसके लिए आपको एक तेज कैंची या प्रूनिंग कैंची की मदद लेकर पौधों के मरने वाले हिस्सों को काटना होगा। आप अपने पेड़-पौधों से मुरझाई हुई और पीली पत्तियों को हटा पूरी तरह से हटा दें। ऐसा करने से पौधे में नए पत्ते आने लगेंगे और वो फिर से पहले की तरह खिलखिलाने लगेंगे।
पौधों को बड़े कंटेनर में करें शिफ्ट
अगर आपने पौधों को कंटेनर में लगाया है और वह मुरझाने लगा है तो उसका कारण यह भी हो सकता है कि पौधे के लिए वह कंटेनर सही नहीं हो या फिर वह पौधे के हिसाब से छोटा है। अगर ऐसा है तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने पौधों को एक बड़े कंटेनर में शिफ्ट करदे, ताकि वो अपनी सही तरह से ग्रोथ कर सके।
पेड़ पौधों को दें फिल्टर वाला पानी
अगर आपका प्लांट मुरझाने लगे है तो कुछ दिनों के लिए आप उसे फिल्टर या RO का पानी दे सकते हैं। कई पौधे फ्लोराइड जैसे हार्श केमिकल्स के कारण खराब हो जाते हैं। ऐसे केमिकल्स अधिकतर नल के पानी में पाए जाते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

