N
डेस्क रिपोर्टर
सेहत के लिए हरी सब्जियां बेहद फायदेमंद होती है। सभी डाइटीशियन्स भी यही सलाह देते है कि ठंड के मौसम में पत्तेदार और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। यह सब्ज़ियां आपके शरीर को कई तरह के पोषण देती है, इसके साथ ही यह आपकी इम्यूनिटी को भी मज़बूत बनाने में भी मदद करती हैं। खासतौर पर पालक, यह हरी पत्तेदार सब्जी होती है जिसमे कई तरह के गुण पाए जाते हैं। ये आपकी सेहत के लिए भी काफी अच्छी होती है। हालांकि, यह हर किसी के लिए फायदेमंद और सेहत के लिए अच्छी साबित नहीं होती है। इसलिए ये जानना बेहद जरूरी है कि पालक का सेवन किसे करना चाहिए और किसे नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते है।
क्या है पालक खाने के फायदे
पालक को सुपरफूड कहा जाता है और इसे ये कहने के भी कई कारण हैं, इसमें कैलोरी कम होती है, ये स्वस्थ पोषक तत्वों से भरपुर होता है। इसके साथ ही ये कई तरह से आपके स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने में मदद करती है। यह मैग्नीशियम, विटामिन-ए, कैल्शियम, आयरन, सी और के जैसे आवश्यक विटामिनों और खनिजों से भरपूर होती है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आप कैंसर जेसी बीमारियों से बच सकते है।
इसके सेवन से वज़न कम करने में मदद मिलती है, रक्त शर्करा के स्तर को प्रबंधित करती है, अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखती है और रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती हैं।
इन लोगों को नही खाना चाहिए हरी पत्तेदार सब्ज़ियां
अगर आपकी किडनी में पथरी है, तो आप पालक का सेवन न करें। पालक का ज्यादा सेवन करने से शरीर में बहुत अधिक ऑक्सालिक एसिड इखट्टा हो जाता है जिसके कारण शरीर के लिए इसे सिस्टम से बाहर निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। जो किडनी में कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन को जमा कर देते हैं। जिससे किडनी में स्टोन होने का ख़तरा बढ़ जाता है।
पालक में ऑक्सालिक एसिड की भरपुर मात्रा पाई जाती है, इसके साथ ही ये प्यूरीन से भी भरपूर होती है। ऐसे में लोगों को जोड़ों में दर्द होने की समस्या होने लगती है। जो लोग पहले से ही जोड़ों के दर्द और सूजन से जूझ रहे हैं, उनके लिए ज़रूरत से ज़्यादा पालक का सेवन करना सही नहीं हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

