सभी हरी पत्तेदार सब्जियां एक हेल्दी डाइट प्लान का जरूरी हिस्सा होती हैं। क्योंकि इनमें उच्च पोषक तत्व पाए जाते है इसलिए इस तरह कि सब्जियों को दुनिया की सबसे हेल्दी सब्ज़ी माना जाता है। पालक सेहत के लिए बेहद हेल्दी होती है पर इसका मतलब यह नहीं कि है कि आप इसका तीनों टाइम सेवन करे। किसी भी चीज़ का ज़्यादा सेवन करने से आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। ठीक ऐसा ही हरी सब्ज़ियों के साथ है। इसलिए इन हारी सब्जियों का सेवन समझकर करें ताकि इससे आपके शरीर को सिर्फ फायदा मिले।
ज़रूरत से ज़्यादा पालक का सेवन करने से हो सकती हैं परेशानी
रोज एक कटोरी पालक का सेवन करने से आपकी सेहत को किसी भी प्राकार का नुकसान नहीं पहुंचाता है। पर अगर आप रोज इससे ज़्यादा पालक का सेवन करेगें, तो इससे आपको इन तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है-
पोषण की कमी
पालक में ऑक्सालिक एसिड पाया जाता है, यह पौधों में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला यौगिक होता है। जब बॉडी में इस यौगिक की मात्रा सामान्य से ज्यादा हो जाती है, तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचना शुरू कर देती है।
एलर्जी
इस हरी पत्तेदार सब्ज़ी में हिस्टामाइन पाया जाता है, यह शरीर की कुछ कोशिकाओं में पाए जाने वाला ऐसा कैमिकल होता है जो आपके शरीर में मामूली एलर्जी को ट्रिगर कर सकता है।
पेट से जुड़ी बीमारियां
पालक में फाइबर की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है जिससे गैस, क्रैम्प्स, ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी समस्या शुरू हो जाती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

