शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Health
गन्ने का जूस है सेहत के लिए वरदान, कई तरह की परेशानियों से रखता है दूर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
गन्ने का जूस है सेहत के लिए वरदान, कई तरह की परेशानियों से रखता है दूर

गन्ने का जूस है सेहत के लिए वरदान, कई तरह की परेशानियों से रखता है दूर

N
डेस्क रिपोर्टर
शरीर की सेहत के लिए किसी भी फल का जूस फायदेमंद ही साबित होता है। फिर चाहे आप उसे ठंड के मौसम में पिए या फिर गर्मी के मौसम में। फलों का जूस पीने से  आपको तुरंत ताज़गी मिली है। खासतौर पर ठंडा जूस, जो गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक  देने का काम करता है। आपने संतरे, मौसमी और कई फलों का जूस खूब पिया होगा। इसी तरह आप गन्ने का जूस भी पी सकते हैं। यह जूस अपको रिफ्रेश महसूस तो कराता ही साथ ही यह शरीर को एनर्जी भी देता है।  

 
गन्ने के जूस में  आयरन, मैग्नेशियम कैल्शियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे गुण पाए जाते है। आपके शरीर को इन सभी तत्वों की ज़रूरत होती है।   ये उच्च रक्त चाप को नियंत्रित में रखता है। साथ ही हड्डियों को मजबूत भी बनाए रखता हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के साथ साथ  वजन घटाने में भी सहायक है। इसके साथ ही ये जॉन्डिस और वायरल फीवर में भी लाभदायक है। आइए जानते है गन्ने के जूस को पीने के क्या होते है फायदे..
 
पीलिया होने पर करता है फायदा
डॉक्टर्स अक्सर पीलिया होने पर मरीज़ को गन्ने का रस पीने की ही सलाह देते हैं। इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही मधुमेह से पीड़ित लोग भी गन्ने के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें ग्लाइसीमिक इंडेक्स बेहद कम मात्रा में होता है। जो मधुमेह के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

 
पाचन तंत्र को रखता है मज़बूत
गन्ने कर जूस में पोटैशियम की अधिक मात्रा होती है। जो पाचनतंत्र के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। इसके साथ ही गन्ने का जूस पेट में होने वाले संक्रमण को पूरी तरह से खत्म करता है। अगर आपको कब्ज़ की समस्या हो तो आप गन्ने के जूस का सेवन कर सकते हैं अपको इससे जल्द आराम मिलेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें