N
डेस्क रिपोर्टर
आज कल की लाइफ स्टाइल में मूड स्विंग होना बेहद आम बात है। ये हर किसी के साथ हो सकता है। इसकी वैसे कोई खास वजह नही होती है। हर किसी का अलग-अलग कारण से मूड बिगड़ता रहता है। मूड स्विंग होने की समस्या बेहद आम है। ऐसा अक्सर पीरियड्स से पहले या फिर इसके दौरान होता है। महिलाओं में काफी मूड स्विंग की समस्या देखने को मिलती है। खराब मूड से सिर्फ आप अपना ही मूड खराब नही रखते है बल्कि दूसरे का भी मूड खराब होता है। इससे बचने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाएं बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने मूड को अच्छा रख पाएंगे। तो चलिए जानते हैं।
क्या है मूड स्विंग के लक्षण
ऊर्जा कि कमी होना, चिड़चिड़ापन, बिना मतलब दुखी रहना, एक्टिव नही रहना, इच्छा में कमी होना, आत्मविश्वास में कमी आना, हर समय थकान सा लगना, बार बार भूख लगना, सांस फूलना ये सब मूड स्विंग के लक्षण होते हैं।
कैसे करें इसे दूर
हेल्दी डाइट लें
अपने मूड को सही रखने के बेहद जरूरी हैं की आप एक अच्छी डाइट लें। अपनी डाइट में कम शुगर और कम कार्बोहाइड्रेट्स वाले खाद्य पदार्थों को एड करें। इससे आपके मूड स्विंग की समस्या सही होने में मदद मिलेगी।
नींद
सही नींद होना बेहद जरूरी होता है। नींद से हमारे मूड पर सबसे ज्यादा असर पढ़ता है। रोज कम से कम 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी होता है। इससे आप स्वस्थ रहते हैं और आपके मूड स्विंग भी कम होंगे।
गाना सुनना
अगर आप किसी वजह से खुद को शांत नहीं कर पा रहें हैं, तो आप संगीत सुने इससे आपको बेहतर लगेगा और आपका मूड भी ठीक रहेगा। ऐसा करने से आप शांत महसूस करेंगे और आपके मूड स्विंग की समस्या भी दूर होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

