शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
ठंड में मूली खाने के कई है फायदे, इन चार समस्‍याओं से रखती है दूर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ठंड में मूली खाने के कई है फायदे, इन चार समस्‍याओं से रखती है दूर

ठंड में मूली खाने के कई है फायदे, इन चार समस्‍याओं से रखती है दूर

N
डेस्क रिपोर्टर
ठंड के मौसम में कई सारी बीमारियों के होने का खतरा बढ जाता है। ऐसे में अगर आप खुद को और अपने परिवार को इन सिजनल बीमारियों से बचाना चाहते है और अपने इम्युन सिस्टम को मजबूत रखना चाहते है, तो मूली (Radish) का सेवन जरूर करें। इसे खाने से आप कई सिजनल बीमारियों से बच सकते हैं। 

वेमएमडी के अनुसार,  मूली के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन बी6, विटामिन सी, नियासिन, मैग्‍नीज, रिबोफ्लेविन, फोलेट, आयरन, फाइबर,पोटैशियम,  शुगर होती है। जिसके कारण से ठंड के मौसम में मूली का सेवन करना आपकी सेहत (Health) के लिए बेहद फायदेमंद (Benefits) साबित हो सकती है। मूली में पोटैशियम और कैल्शियम हार्ट डिजीज की समस्‍याओं को दूर रखने में काफी मददगार होती है। तो चलिए जानते हैं कि मूली हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद होती हैं। 

डायबिटीज से रखे दूर
मूली में कई ऐसे कैमिकल कॉम्‍पेनेंट पाए जाते हैं जो ब्‍लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं और इंशुलिन लेवन को बैलेंस रखने में सहायक होती है। मूली में कई ऐसे एन्‍जाइम पाए जाते हैं जो डाइबिटीज के फॉरमेशन को ब्‍लॉक करता है। 

पेट के लिए होती है फायदेमंद
मूली के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को ठीक करने में सहायक साबित होता है। जिसके कारण वह पेट से जुड़ी हुई कई संबंधी बीमारियों को दूर करता है। यदि आप रोज मूली को अपने सलाद में एड करे और उसे खाएं तो आपको कब्‍ज की समस्‍या में आराम लगेगा।

इम्युनिटी को बनाती है स्‍ट्रॉन्‍ग
मूली में कई तरह के एंथोसायनिन और एंटीऑक्‍सीडेंट पाये जाते हैं, जो शरीर की इम्‍यूनिटी को बढाने में सहायता करता है। मूली में विटामिन A, C, E, B 6, पोटैशियम समेत कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते है, जो हमारे इम्‍युनिटी सिस्टम को बढाने में काफी मदद करता हैं। 

दूर रहती है स्किन की समस्‍या 
मूली में मौजूद जिंक और फॉस्फोरस ठंड के मौसम में ड्राई स्किन को नरिश करने में मदद करता है। चेहरे पर होने वाले लाल चकत्ते और मुंहासे, अलर्जी आदि को दूर रखने में मदद करती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें