शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Health
डायबिटीज के मारिजों के लिए काफी फायदेमंद होती है यह दालें, शुगर लेवल करती है कंट्रोल
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
डायबिटीज के मारिजों के लिए काफी फायदेमंद होती है यह दालें, शुगर लेवल करती है कंट्रोल

डायबिटीज के मारिजों के लिए काफी फायदेमंद होती है यह दालें, शुगर लेवल करती है कंट्रोल

N
डेस्क रिपोर्टर

कोरोना माहामारी के बाद से हर दूसरा व्यक्ति डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहा है। इसके इलाज में जितनी ज़रूरी दवाइयां होती हैं उतनी ही जरूरी डाइट भी होती है। हम क्या खाते हैं क्या पीते हैं यह सब बहुत जरूरी बाते होती है। क्योंकि हम जो भी खाते है उसका असर डायबिटीज पर पड़ता है। डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों को प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, मिनरल और विटामिन युक्त जैसे चीजों का सेवन करने के लिए कहते है। इसके साथ ही डायबिटीज के मरीज का डाइट प्लान कई सारी चीजों पर निर्भर करता है, मरीज की उम्र, वजन, डायबिटीज की स्थिति के साथ साथ बहुत सारी चीजें होती हैं जो मरीज के डाइट प्लान को प्रभावित करती हैं। 


डायबिटीज के मरीजों को दाल को प्रचुर मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है, पर दालों को लेकर भी कुछ नियम हैं। कौन सी दाल कितनी मात्रा में खाना चाहिए यह भी काफी मैटर करता है। 


बतादें कि, दालों में घुलनशील और अघुलनशील डायट्री फाइबर, कॉम्‍प्‍लेक्‍स कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व पाए जाते है। इसके साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर भी मौजूद होती है। वहीं इसमें प्रोटीन की मात्रा भी अच्छी खासी होती है। यही कारण है की दालों को डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी कहा जाता है। 


आप मूंग की दाल बनाकर भी खा सकते है, इसके साथ ही डॉक्टर्स एक और रूप में मूंग को खाने की सलाह देते हैं। वह है स्प्राउट्स। यहां पर आप मूंग को पहले भींगोएं और रात भर उसे पानी में रहने दें। अब सुबह नाश्ते में उस मूंग दाल को खा लें। यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।  


वहीं आप चने की दाल का भी सेवन कर सकते है। यह भी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स 8 से कम पाया जाता है। फोलिक एसिड के साथ साथ इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन भी मौजूद होता है।  


इसके साथ ही आप राजमा की दाल का भी सेवन कर सकते है यह भी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इस दाल में जीआई लेवल 19 होता है, राजमा फाइबर युक्त पाई जाती है। इसके कारण से यह रक्त के लिए काफी फायदेमंद होती है।  




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें