अरबी की सब्जी आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आप जानते है की, इसके पत्तों में इतने पौष्टिक तत्व मौजूद की आप इसे कभी खाने से मना नहीं कर पाएंगे। इसे साफ तौर पर आप एक दवा की तरह से भी मान सकते हैं। बताया जाता है कि इन पत्तों में कैल्शियम, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन ए, बी, सी होते है, जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
बताया जाता है अरबी के पत्ते पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद है। ये पुरुषों की यौनशक्ति बढ़ाने का काम करते हैं। अरबी के पत्ते सेक्सुअल पावर तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही वीर्यवर्धक भी होते हैं। इन पत्तों में नपुंसकता से निजात दिलाने की भी ताकत है।
कैसे करना होगा सेवन
जानकारी के मुताबिक, नपुंसकता दूर करनी है तो पहले उबले पत्तों में नमक मिलाएं और इसका सेवन करें। इससे आपकी बॉडी की कई समस्याएं सही हो सकती हैं।
इसके फायदे इस प्रकार हैं
1. ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल में
अरबी के पत्ते का सेवन रक्तचाप नियंत्रण के लिए भी अच्छा माना जाता है। तनाव भी कम करता है।
2. आंखों के लिए फायदेमंद
अरबी के पत्तों में Vitamin A भरपूर मात्रा में होता है। इससे आंखों को काफी फायदा मिलता। इससे आंखों की मांसपेशियों मजबूती होती है।
3. जोड़ों के दर्द के लिए भी फायदेमंद
जोड़ों के दर्द की शिकायत है तो रोजाना अरबी पत्ते खाने चाहिए। इससे दर्द में काफी राहत मिलती है।
4. पेट की शिकायतें भी होती हैं दूर
पेट से जुड़ी परेशानी के लिए अरबी के पत्ते बहुत फायदा करते हैं। इसके लिए आपको पत्ते को डंठल के साथ पानी में उबाल लें। फिर, पानी में घी मिला लें और 3 दिन तक दिन में दो बार पिएं।
5. वजन भी हो सकता है कम
अरबी के पत्ते वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद हैं। क्योंकि इनमें फाइबर मौजूद होता है जो मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है। इससे वजन कंट्रोल रखा जा सकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

