N
डेस्क रिपोर्टर
सर्दी जुखाम में तूलसी का काढ़ा हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तुलसी सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं होती है बल्कि ये हमारी सेहत के लिए भी काफी उपयोगी होती है। तुलसी में एंटी एलर्जिक के गुण मौजूद होते है जो हमे रोगों से बचाने में काफी मदद करते है। मौसम के बदलाव के कारण हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। जिससे हमें कई तरह की बीमारियों का सामना करना पढ़ता है। ऐसे में तुलसी का काढ़ा हमारे शरीर को इन बीमारियों से लड़ने के किए काफी मदद कर सकता है। तो आईए जानते है कैसे बनाना है इसे
ऐसे बनाएं तुलसी का काढ़ा
तुलसी का काढ़ा तैयार करने के लिए पहले 2 गिलास पानी डालें और उसे उबलने के लिए गैस पर रख दें।जब पानी अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमें तुलसी के पत्ते, दालचीनी पाउडर, कसा अदरक और काली मिर्च मिलाएं। इसके बाद इसे ढंक कर कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए उबलने रख दें। जब पानी की मात्रा पहले से कम हो जाए तो गैस बंद कर काढ़े को ठंडा होने के लिए रख दें। इस तरह से आपका तुलसी का काढ़ा रेडी हो गाया।
अगर आपको कड़ा पीना अच्छा नही लगता है तो आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू का रस, शदह या फिर गुड़ का भी यूज कर सकती है। मौसम में बदलाव होने और तेज सर्दियों में आप इस काढ़े को रोज पिए अपको इससे जल्द आराम लगेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

