शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Health
तनाव दूर करने और वजन घटाने में फायदेमंद है तुलसी का पानी, इस तरह करें इस्तेमाल
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
तनाव दूर करने और वजन घटाने में फायदेमंद है तुलसी का पानी, इस तरह करें इस्तेमाल

तनाव दूर करने और वजन घटाने में फायदेमंद है तुलसी का पानी, इस तरह करें इस्तेमाल

N
डेस्क रिपोर्टर
आज की लाइफ स्टाइल कि वजह से सेहत पर ध्यान  देना काफी मुश्किल हो जाता है। जिसके कारण हमे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमे से वजन को कम करना बेहद आम समस्या है वजन घटाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। फिर चाहे उसे एक किलो कम करना हो या फिर 10 किलो।  हाइट के हिसाब से सही वज़न होना काफी जरूरी है। जिसके लिए कई लोग तरह तरह चीज करते है पर सब करने के बाद भी आखिर में उनको रिजल्ट अच्छा नहीं मिलता। ऐसे में हम आपकी इस समस्या को दूर कर सकते है। तुलसी को पौधा तो सबके घर में लगा होता है। तुलसी से कई तरह की परेशानियां दूर होती है । तो आइए जानते है इसके फायदे के बारे में.. 

 
हम बचपन से ही अपने घर के आगन में तुलसी का पवित्र पौधा देखते हुए आ रहे है। ऐसा इसलिए है क्योंकि तुलसी एक पारंपरिक चिकित्सा में काम आने वाली औषधि है। तुलसी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह चाय का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को भी ठीक करने का काम करती है। अगर आप इसे रोज पानी में मिलाकर पिएंगे तो आपको इसके कई फायदे हो सकते हैं। तो आइए जानते है तुलसी के पानी के फायदों के बारे में..

वज़न घटाने में है लाभदायक 
यह आसान सी ड्रिंक आपके वजन को कम करने के लिए काफी लाभदायक हैं। ये आपकी कमर को भी पतला करने में मदद करती है। तुलसी में प्राकृतिक कैमिकल्स पाए जाते हैं, जो पाचन को आसान बनाने के साथ साथ मोटापा को भी कम करता है। 

डिटॉक्स करती है 
सुबह की शुरुआत अच्छी हो, इसके लिए लोग न जाने क्या क्या करते है। अगर आप सुबह उठते से ही तुलसी का पानी पिएंगे तो आपके शरीर से सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाएंगे।  तुलसी के पत्तों के औषधीय गुण पाए जाते है। जो आपके पेट को प्राकृतिक रूप से क्लीन करने का काम करते है।  

तनाव दूर करती हैं तुलसी 
रिसर्च की माने तो,  तुलसी के पानी का रोज सेवन करने से अपको रिलैक्स महसूस होता है। ये तनाव संबंधी विकारों के लिए  एक एंटीडोट के रूप में काम करती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें