N
डेस्क रिपोर्टर
हमारे खाने पीने का तरीका और हमारी लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है की कम उम्र में ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी होना आम हो गई है। ब्लड प्रेशर ऐसी बीमारी है जो ज्यादा तनाव लेने और सही से खाने पीने पर ध्यान न देने से हो जाती है। अगर इसका सही समय पर इलाज शुरू नहीं हुआ तो इसके बॉडी पर गंभीर परिणाम पड़ सकते हैं। इस बीमारी में प्रेशर हाई और लो दोनो होता है।
देश की आधे से ज्यादा आबादी इस बीमारी से पीड़ित है। जिसके कारण हर साल लगभग 3 लाख लोगों की जान जाती है। हाई ब्लड प्रेशर में धमनियों में खून का दबाव बढ़ता है जिससे हार्ट को सामान्य क्रम से ज्यादा काम करना पड़ता है। नॉर्मल ब्लड प्रेशर का लेवल 120/80 होता है, पर जब बीपी बढ़ता है तो इससे ज्यादा हो जाता है। ऐसी स्थिति को ही हाइपरटेंशन कहा जाता है।
अगर आप भी इससे परेशान है तो हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए नेचुरल तरीकों को अपनाएं। बीपी को कंट्रोल करने के लिए करी पत्ता बेहद उपयोगी होता है।
करी पत्ता कैसे करता है कंट्रोल ब्लड प्रेशर को
करी पत्ता के अंदर मिनरल्स, विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस,कॉपर और आयरन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। साथ ही करी पत्ते में कार्बजोल अल्कलॉयड्स होता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है। जिससे दिल की भी हिफ़ाज़त होती है। करी पत्ता कई सारी बीमारियों से बचाता है। साथ ही इसका रोजाना सेवन करने से स्किन में भी निखार आता है।
बीपी के मरीज़ ऐसे करें करी पत्ता का सेवन
बीपी को कंट्रोल करने के लिए रोज सुबह खाली पेट 3 से 4 करी पत्तियां लें और उसे अच्छे से वॉश करें फिर उसे चबाएं। ऐसा करने से अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। करी पत्ते का इस्तेमाल आप सूप और सब्जी में डाल कर भी कर सकते है। करी पत्ते का यूज पानी में उबालकर भी आप कर सकते हैं। करी पत्ते वाला पानी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

