N
डेस्क रिपोर्टर
हम में से कई लोग ऐसे है जिनका मानना है की सिर्फ डाइट करके ही आप अपना वजन कम कर सकते है। वजन को कम करने के लिए लोग तरह तरह की एक्सरसाइज के साथ जिम भी जाते है। पर इससे उनको इतनी जल्दी रिजल्ट नहीं मिलता है। कई लोगों का मानना है की, अगर आपको वजन कम करना है तो आपको फीका खाना खाना पढ़ेगा, खुद को भूखा रखना पड़ेगा। कई सारी चीज़ों को छोड़ना पड़ेगा। पर ऐसा नहीं है, यह सब करके भी आप बस कमजोर होंगे apka वजन जैसा का तैसा ही रहेगा। पर अगर आप छोटी-छोटी चीज़ों पर थोड़ा ध्यान देंगे तो आपका वज़न घटाना आसान हो सकता है। वजन कम करने का सबसे आसान तरीका सही और हेल्दी खाना ही है।
तो चलिए जानते है की बिना डाइटिंग के कैसे वजन घटा सकते है
पोषण से भरपूर डाइट को करें फॉलो
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो इसकी शुरुआत आप आपकी सही डाइट से कर सकते है। एक ऐसी डाइट जो पोषण से भरपूर हो। फल, सब्ज़ियां, अनाज और मेवों में पोषण की मात्रा सही होती है। इन सभी में कैलोरी और खराब फैट्स की मात्रा बेहद कम होती है। यह सभी आपके शरीर के वज़न को कम करने में काम करते है।
प्रोसेस्ड फूड्स से दूर रहें
अगर आप वजन कम करने में लगे है और ऐसे में आप जंक और हाई प्रोसेस्ड वाले फूड को अपनी डाइट में शामिल कर रहे है तो ये आपका वजन और बढ़ा सकते है। तो जब आप वज़न घटाने का सोचते ही रहे हैं, तो इन चीज़ों को अपनी डाइट से बाहर निकाल दें। ऐसे खाने में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। जो आपका वजन कम करने की वजह और बढ़ा सकते है।
चीनी का थोड़ा कम करें सेवन
चीनी के अंदर कैलोरी के अलावा और कुछ नहीं होता। इसके अंदर पोषण की मात्रा शून्य के बराबर रहती है। इसके साथ ही यह आपके शरीर को किसी भी प्रकार का फायदा नही पहुंचाती है। चीनी सिर्फ आपके शरीर को नुकसान ही पहुंचाती है। ज्यादा चीनी का सेवन करने से शरीर में सूजन, डायबिटीज़, और कैंसर जेसी बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

