आज कि भागती हुई जिंगदी में कई लोग अपने वजन को लेकर परेशान रहते है। सही तरह से और सही वक्त पर खाना न खाना इस तरह कि समस्या को पैदा करता है। इन सब के बाद भी कई लोग वजन कम करने के लिए तरह तरह के उपाएं करते है। पर इससे भी ज्यादा असर नहीं पड़ता है। खाना खाने के बाद कुछ लोगों की आदत होती सौंफ खाने की। अपको बता दें कि सौंफ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज़म,, पाचन, बाल और स्किन की सेहत में सुधार आता है। सौंफ में मूत्रवर्धक के गुण होते हैं। सौंफ के बीज शरीर से विषाक्त पदार्थों को पूरी तरह से ख़त्म करने में मदद करते हैं। यह एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है, जो मुक्त कणों से लड़ने का काम करती है। इसके साथ ही सौंफ वज़न घटाने में भी काफी मददगार साबित होती है। अगर आप रोज़ इसका सेवन करेगें तो यह आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकती है।
ऐसे करें सौंफ का सेवन
सौंफ के पाउडर का करे सेवन
एक कटोरी सौंफ लें और इसे अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना लें। फिर आप इस पाउडर को किसी भी चीज़ में मिला इसका सेवन कर सकते है। सौंफ के पाउडर का यूज आप 'चूरन' बनाने के लिए भी कर सकते है। इसे बनाने के लिए आप इसमें हींग, मेथी के बीज, काला नमक और मिश्री जैसी सामग्री को मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते है।
पानी के साथ करें सौंफ का सेवन
आप पानी के साथ भी सौंफ का सेवन कर सकते है। ऐसा करने से आप आपके पेट में हो रही ऐंठन में आराम मिलता है। इसके साथ ही यह पाचन में भी सुधार करने के लिए इसका यूज किया जाता है। इसे यूज करने के लिए आप एक मुट्ठी सौंफ को पानी से भरे गिलास में भिगो दें। अब इसे रात भर भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इसे पी लें। इससे आपका वजन जल्द काम होगा।
चाय के साथ करें सौंफ का सेवन
सौंफ की चाय बनाना बिल्कुल मुस्किल नही है और इसे बनाने में भी ज़्यादा वक्त नहीं लगता है। इसे बनाने के लिए आप बनती हुई चाय में जब उबाल आ जाए तब आप इसमें एक चम्मच सौंफ डाल लें। इसके बाद आप इसका नॉर्मल चाय की तरह सेवन कर सकते है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

