शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
जब डाइट होगी राइट तब आप रहेंगे हेल्दी और फिट
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
जब टाइट होगी राइट तब आप रहेंगे हेल्दी और फिट

जब टाइट होगी राइट तब आप रहेंगे हेल्दी और फिट

N
डेस्क रिपोर्टर
बारिश के मौसम में डाइजेशन ही नहीं इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है। ऐसे में आप आसानी से किसी भी बीमारी के चपेट में आ सकते हैं। इससे बचाव के लिए कैसे हो आपकी मानसून डाइट, जानिए।

वेजिटेबल सूप
सेहत के लिए सूप काफी फायदेमंद होता है। इस सीजन में आप वेजिटेबल सूप पी सकते हैं। खासतौर पर कद्दू, टमाटर, मोरिंगा और हरी मटर का सूप पीना फायदेमंद है। सूप पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। इससे आप आसानी से बीमार नहीं पड़ेंगे। सूप को पौष्टिक बनाने के लिए आप लहसुन अदरक इसमें मिला सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
  1. मानसून में बाहर का भोजन खाने से बचें ये अनहाइजीनिक हो सकता है।
  2. फास्टफूड और जंक फूड से पूरी तरह से परहेज करें।
  3. अधिक कैफीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें।
  4. अधिक तला-भुना खाना हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें