शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
टॉन्सिल से है परेशान तो अपनाएं इन घरेलू नुस्खों को, जल्द मिलेगा आराम
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
टॉन्सिल से है परेशान तो अपनाएं इन घरेलू नुस्खों को, जल्द मिलेगा आराम

टॉन्सिल से है परेशान तो अपनाएं इन घरेलू नुस्खों को, जल्द मिलेगा आराम

N
डेस्क रिपोर्टर

कोरोना महामारी के डर से लोग अपने खान पान पर बहुत ध्यान देते है। पर मौसमी बीमारियों से खुद को नही बचा पाते है। ठंड के मौसम में कई सारी बीमारियां होती है जो लोगों को बहुत परेशान करती है। ठंड में होने वाली टॉन्सिल की समस्या लोगों का खान-पान  पूरा खराब कर देती है। गले में पनपने वाली यह एक ऐसी बीमारी है जो बैक्टिरियां और वायरल दोनों के कारण होती है। टॉन्सिल की कारण गले में सूजन, दर्द, खराश होने लगती है। इसके साथ ही खाना-पीना दूभर हो जाता है। ठंड के मौसम में ज्यादा आचार खाने से, ठंडी चीजें खाने से, खट्टी चीज़े खाने से, और  फ्लू के कारण इम्यूनिटी कमजोर होने कि वजह से टॉन्सिल की परेशानी होती है। कई लोग टॉन्सिल का इलाज एलोपैथिक दवाईयों से करते हैं पर  कुछ दवाईयों के साइड इफेक्ट भी होते है जिसके डर से देसी नुस्खों से भी इसका इलाज करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि, कैसे देसी नुस्खों से टॉन्सिल का उपचार किया जा सकता है।  

इसे भी पढ़े : ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में जारी किया येलो अलर्ट

शहद का करें यूज


शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह हमारे शहरी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसको यूज करने से आपको  गले में हो रहे टॉन्सिल से छुटकारा मिलेगा। शहद का यूज आप दूध के साथ भी कर सकते हैं। इसके साथ ही इसे आप पानी में हल्दी और शहद डालकर भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े : कोरोना प्रतिबंध को लेकर सीएम शिवराज सिंह का बड़ा बयान

 गरारा करें


नमक के पानी से गरारे करने करने से मुहं की कई सारी परेशानियों  दूर हो जाती है। इसे करने के लिए आप  एक गिलास गर्म पानी लें फिर उसमें पानी के हिसाब से  नमक मिलाएं। इसे आप दिन में दो से तीन बार करें। 

इसे भी पढ़े : बंधन बैंक में चोरी : ताला तोड़ चोर 70 किलो वजनी तिजोरी ले उड़े

हल्दी वाला दूध


गले में टॉन्सिल हो या फिर सर्दी जुखाम,  हल्दी के दूध का सेवन करने से कई तरह की समस्या खत्म हो जाती है। इसे बनाने के लिए दूध को अच्छे से उबाल लें। फिर इसमें काली मिर्च मिलाएं। ध्यान दें इसे सोते वक्त पीएं।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें