N
डेस्क रिपोर्टर
घरों में अक्सर गर्मी और मानसून के मौसम कीड़े-मकोड़ों का डर बड़ जाता है। वहीं, घर में आने वाले कीड़ों से तो जैसे-तैसे छुटकारा पा सकते है। पर चूहों को घर से भगाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। बारिश के समय में अमूमन चूहों की बिल में पानी भर जाने के कारण चूहे घरों में घुस आते है।
घर में चूहों की मौजूदगी एक बड़ी परेशानी बन जाती है। जहां एक ओर चूहे घर में गंदगी फैलाकर कई गंभीर बीमारियों को जन्म देने का काम करते है तो कुछ घर के वायर, कपड़े और जूतों को काटकर लोगों की मुश्किलें बढ़ा देते है। ऐसे में कुछ आसान से टिप्स से आप चूहों को घर से निकाल सकते है।
पुदीने का तेल
चूहों को भगाने के लिए आप पिपरमिंट ऑयल का यूज करें। पुदीने के तेल की स्मैल चूहों को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है। इसके लिए आप पिपरमिंट ऑयल को कॉटन में लगाकर घर के कोनों में रखदें। ऐसा करने से चूहे आपके घर से चले जाएंगे।
प्याज
प्याज की स्मैल से भी चूहे को दूर भगाने का काम करती हैं। ऐसे में आप प्याज को काट कर घर के कोनों में रखें।
लाल मिर्च
चूहों को भगाने के लिए लाल मिर्च एक कारगर उपाय साबित हो सकती है। चूहों को जान से मारने कि जगह घर से भगाने के लिए आप लाल मिर्च का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप चूहों की जगह पर लाल मिर्च पाउडर या फिर सूखी लाल मिर्च रखें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

