शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
आज है विश्व कैंसर दिवस, जाने इससे जुड़ी हुई कई अहम बातें
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आज है विश्व कैंसर दिवस, जाने इससे जुड़ी हुई कई अहम बातें

आज है विश्व कैंसर दिवस, जाने इससे जुड़ी हुई कई अहम बातें

N
डेस्क रिपोर्टर
हर साल विश्व कैंसर दिवस को मानने के लिए  एक नई थीम तैयार कि जाती है। इस साल यानी  2022 में कैंसर दिवस की थीम क्लोज द केयर गैप (Close The Care Gap) रखी गई है। पूरी दुनिया में 4 फरवरी यानी आज इसी थीम के साथ कैंसर दिवस को मनाया जाएगा। 

दुनिया में खतरनाक और जानलेवा बीमारियों में से एक कैंसर बीमारी है। ये ऐसी बीमारी है जो  शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती हैं। इसके साथ ही यह  एक हिस्से से  दूसरे हिस्से में बड़ी ही आसानी से फैल सकती हैं। शरीर में सबसे पहले किसी एक हिस्से में होने वाले कैंसर को प्राइमरी ट्यूमर कहा जाता है। इसके बाद  शरीर के दूसरे हिस्सों में होने से इसे  ट्यूमर मैटास्टेटिक और सेकेंडरी कैंसर कहा जाता है। अगर कैंसर की पहली स्टेज का पता चल जाता है तो काफी हद तक संभावना होती है कि पीड़ित को इससे बचाया जा सकता है। 

जब कैंसर एक स्टेज से दूसरी स्टेज में जाता है या फिर  एक अंग से शरीर के दूसरे अंग में फैलता है तो इसमें लिम्फेटिक सिस्टम में कैंसर की कोशिकाएं प्राइमरी ट्यूमर से टूट कर शरीर के दूसरे अंगों में फेल जाती है। लिम्फेटिक सिस्टम टिश्यूज और अंगों का शरीर में एक ऐसा ग्रुप होता है जो वायरस और बीमारियों से लड़ने के लिए कोशिकाएं बनाकर इन्हें स्टोर करता है। 

बतादें कि, कैंसर, किसी भी व्यक्ति में तीन तरह से फैलता है। पहला है-इंवेजन और डायरेक्ट एक्सटेंशन, इसमें प्राइमरी ट्यूमर शरीर के आस-पास के अंगों और टिश्यूज में फैलता है। एग्जांपल के लिए, प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित व्यक्ति के ब्लैडर तक यह पहुंच जाता है।

सामान्य तौर पर देखा जाता है कि, कैंसर की पहली स्टेज में व्यक्ति के शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ महसूस होने लगती है, कुछ खाने पीने में निगलने में दिक्कत होती हैं, पेट में दर्द बना रहता है, किसी तरह की चोट लगती है तो वो घाव  ठीक नही होता। इसके साथ ही स्किन पर निशान पड़ जाते है, मांसपेशियों और जोड़ों में लगातार दर्द होना,  सीने में दर्द रहना।

कैंसर को लेकर कुछ हैरान करने वाली बाते सामने आई है। WHO की मानें तो, दुनिया में  हर दिन होने वाली 8 मौतों में से 1 मौत का कारण कैंसर है। रिपोर्ट कि माने तो सबसे ज्यादा ब्रेस्ट, मुंह, सर्वाइकल, प्रोस्टेट और बड़ी आंत के कैंसर के मामले सबसे अधिक सामने आते हैं। इंडियन कैंसर सोसाइटी के मुताबिक, भारत में आने वाले 10 सालों में करीब डेढ़ करोड़ लोगों को कैंसर होने की आशंका जताई गई  है। एक चौकाने वाली रिपोर्ट यह भी सामने आई  है कि, इसमें से करीब 50 प्रतिशत कैंसर के मामले ऐसे होंगे जिनका इलाज नही किया जा सकेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें