N
डेस्क रिपोर्टर
अधिकतर पेट में कीड़े होने की प्रॉब्लम छोटे बच्चों को होती है। जिसके कारण बच्चों का पेट दुखता रहता है और साथ ही दस्त, उल्टी जेसी समस्या भी लगातार बनी रहती है। कीड़े हमारे शरीर के आंतों में रहते हैं। जिसके वजह से जब आप खाना खाते है तो वो आंतो में जाता है और फिर कीड़े उसे खा लेते हैं साथ ही आंतों की परतों का खून चूसते है जिससे उन कीड़ों की संख्या बढ़ती रहती हैं। देखा जाए तो यह उतनी भी गंभीर समस्या नहीं है पर जितना जल्द इसका इलाज कर लेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा होगा। हमारे किचन में कई ऐसी चीज़ होती है जो कई बीमारियों में काम आती है। उन्हीं नैचुरल चीज़ों से इन कीड़ों के लिए भी कुछ चीज़े है जिनकी मदद से कीड़ों को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। तो आइए जानते है इनके बारे में
लहसुन
लहसुन को तो हम कई तरह से यूज करते है। खाने के स्वाद बढ़ाने के साथ साथ ये सारी तकलीफों में मददगार साबित होता है। लहसुन में एजीन और एलिसिन नामक के तत्व पाए जाते हैं जो पेट के कीड़े को दूर करने में घरेलू इलाज करता है। खाली पेट कच्चे लहसुन की दो से तीन कलियां खाने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते है। अगर आप कच्चा लहसुन नही खा पाते हैं तो आप इसे खाने में मिला कर खा सकते है।
पपीता
पपीता पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है साथ ही यह पेट में हो रहे कीड़े को भी दूर करने में मदद करता है। पपीता में एंथेल्मिंटिक और एंटी एमिबिक के गुण पाए जाते है जो आंत की दीवारों से चिपके कीड़ों को बाहर निकाल देते हैं। इसके साथ ही पपीता हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद फल है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

