मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
Health

अगर आपका भी हो रहा हो मीठा खाने का मन तो खाएं इन चोज़ो को, ब्लड शुगर रहेगा मेंटेन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अगर आपका भी हो रहा हो मीठा खाने का मन तो खाएं इन चोज़ो को, ब्लड शुगर रहेगा मेंटेन

अगर आपका भी हो रहा हो मीठा खाने का मन तो खाएं इन चोज़ो को, ब्लड शुगर रहेगा मेंटेन

N
डेस्क रिपोर्टर

हम में से कई लोग इसे होते है जिन्हें मीठा खाना बेहद पसंद होता है। ऐसे लोगों को खाने में भी मीठा होना बेहद जरूरी होता है। मीठे के बिना इनका खाना पूरा नही होता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते है जो हेल्दी लाइफस्टाइल पाने के लिए मीठे से मुंह मोड़ लेते हैं। उन्हें डर लगा रहता है कि मीठा खाने से उनका ब्लड शुगर लेवल न बढ़ जाए। तो उन्हें लगता है को उन्हें कही मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी ना हो जाए। ऐसे में अगर आपको कभी मीठा खाने की क्रेविंग हो तो आप कुछ इस तरह की चीजों का सेवन कर सकते है, इससे आपको किसी तरह की कोई परेशानी भी नहीं होगी। तो आइए हम आपको आज कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताते है।



डार्क चॉकलेट का करे सेवन

बाकी की मीठी चीजों की जगह आप डॉर्क चॉकलेट का सेवन कर सकते है। यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके साथ ही अगर आप कभी-कभी डॉर्क चॉक्लेट का सेवन करते है तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी नहीं बढ़ेगा। 


ओट्स का भी कर सकते है सेवन

ओट्स को फाइबर का बेहद अच्छा सोर्स कहा जाता है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। अगर आप चाहे तो ओट्स को दूध में डाल कर अच्छे से खीर बनाकर भी खा सकते हैं।


ड्राईफ्रूट्स की बर्फी का करें सेवन

मीठा खाने का मन हो तो आप ड्राईफ्रूट्स की बर्फी का सेवन कर सकते है। ये अपको सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये टेस्टी तो होती ही है साथ ही ये आपकी बॉडी को मजबूत बनाने में भी मदद करती है।  



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें