शनिवार, 02 मई 2026
Logo
Health

अगर आप भी रोज करतें है 'एसी' का यूज, तो जान लें इसके नुक्सान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अगर आप भी रोज करतें है 'एसी' का यूज, तो जान लें इसके नुक्सान

अगर आप भी रोज करतें है 'एसी' का यूज, तो जान लें इसके नुक्सान

N
डेस्क रिपोर्टर
गर्मी का मौसम आ चुका है और ऐसे में तपती हुई धूप और गर्मी से बचने के लिए लोग गर्मियों में एयर कंडीशनर को यूज करने लगते है। पर इंसान की यह जरूरत, आदत बनने पर उसको कई तरह के नुकसान दे देती है। तापमान में जरा सी बढ़ोतरी हुई नही की लोग AC की ओर भागने लगते है। पर क्या आप जानते हैं कि ये सुकून भरे पल आपके लिए कितना नुकसानदायक हो सकते है।

आज कल कि लाइफ स्टाइल में घर, ऑफिस और कार सब कुछ एयर कंडीशन्ड हो चुका है। जिसकी वजह से आप  दिन के कई घंटे AC में रहते है। लगातार AC में रहने के कारण आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।  एक ओर AC की हवा आपको ठंडक और गर्मी से राहत देती है, वहीं दूसरी और इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं।


बुखार और सर्दी-ज़ुकाम
अगर आप लगातार और लंबे वक्त तक ऐसी में बैठते हैं तो कई लोगों को इससे सर्दी और ज़ुकाम यहां तक की बुखार भी आ सकता है। वहीं अगर बाहर बहुत गर्मी है, तो इस ठंडे-गर्म वातावरण के कारण आपके  बीमार होने की  संभावना बढ़ जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप लगातार एयर कंडीशनर में न रहें।

जोड़ों में दर्द होना 
कई लोगों को एसी के कारण जोड़ों में दर्द होने लगता है। इसके साथ ही मांसपेशियों में दर्द बना रहता है। अपको यह जानकर हैरानी होगी की यह समस्या आगे चलकर हड्डियों से जुड़ी गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें