गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
Health

अगर आपके गुस्सा से रिश्ते बिगड़ रहे है तो इन बातों की मदद से ऐसे करें कंट्रोल

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अगर आपके गुस्सा से रिश्ते बिगड़ रहे है तो इन बातों की मदद से ऐसे करें कंट्रोल

अगर आपके गुस्सा से रिश्ते बिगड़ रहे है तो इन बातों की मदद से ऐसे करें कंट्रोल

N
डेस्क रिपोर्टर
'गुस्सा' एक ऐसी चीज होती है जो चुटकियों में सब खराब कर देती है। इससे अच्छे से अच्छा रिश्ता गुस्से की ताप से आकर जलकर ख़ाक हो जाता है। नाराज़गी के समय हमारे दिमाग में काफी कुछ चलता है जिसमें  उससे निपटना यकीनन आसान नहीं होता। साथ ही जब गुस्सा शांत होता है, तब हमें समझ आता है कि  हमने गुस्से में क्या कुछ कह दिया है। जिससे रिश्ते में उसकी कीमत कितनी भारी उठानी पड़ सकती है। कई बार हम काम के बोझ तले काफी स्ट्रेस लेने लग जाते है, जिसके कारण हमारे व्यवहार में चिड़चिड़ा पन आने लगता है। पर ऐसे में आप अपनी ही चीजों को खराब कर रहे है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपने गुस्से पर काबू कर सके। 

इन उपाएं कि मदद से गुस्से को करें कम 

एक्सरसाइज करें
आज के समय फिजिकल वर्कआउट काफी जरूरी होती है। इससे शरीर और मन दोनों का संतुलन बना रहता है। जब आप एक्सरसाइज करते हैं, तो स्ट्रेस रिलीज़ होता है। वर्कआउट करने से पहले जिन बातों पर अपको बहुत गुस्सा आ रहा होता है, वहीं एक्सरसाइज करने के बाद आपका गुस्सा खत्म होता हैं    

खुद के लिए समय निकालें 
कई बार लगातार काम करते और व्यस्त रहने के कारण से हमारा मन बुरी तरह से थक जाता है। ऐसे में किसी की सामान्य बात भी हमें बुरी लगती है। घर का काम हो या फिर ऑफिस का काम हो इन सब के बीच खुद के लिए वक्त निकालें। अगर आप थकान और चिड़चिड़ापन महसूस कर रहे हैं, तो आप कुछ दिनों का  ब्रेक लें।

बीती बातों पर मिट्टी डाले 
कई लोग रिश्ते को बचाए रखने के लिए कुछ भी उल्टा सीधा बोलने से बचते हैं और जब एक ऐसा वक्त आता है, जब वे अपने अंदर की सारी कड़वाहट को सामने वाले शख्स पर उड़ेल देता है।  किसी भी रिश्ते को बेहतर बनाएं रखने के लिए आप या तो जो बात है उसको उसी वक्त पूरी तरह से खत्म करें बिना भागे। जिससे बाद में झगड़ा होने पर पुरानी बाते नही निकलेंगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें