मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
Health

ठंड के मौसम में जरूर शामिल करे इन चीज़ों को अपनी डाइट में

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ठंड के मौसम में जरूर शामिल करे इन चीज़ों को अपनी डाइट में

ठंड के मौसम में जरूर शामिल करे इन चीज़ों को अपनी डाइट में

N
डेस्क रिपोर्टर
हम सभी को ये तो मालूम हैं कि सही डाइट हमारे शरीर के लिए कितनी जरूरी होती है। ठंड के मौसम सही डाइट लेना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। ठंड के मौसम ने शरीर को  गर्म रखने के लिए भरपूर पोषण वाली डाइट लेना चाहिए। पर इसमें कोई शक़ नहीं कि ठंडे मौसम में मूंग दाल का हलवा और गाजर हलवा खाने का मज़ा ही अलग होता है, पर इन चीज़ों की जगह पोषण से भरपूर खाने पर थोड़ा ध्यान दें। 

हरी सब्ज़ियों को करें डाइट में शामिल
ठंड के मौसम में बाजारों में तरह तरह की हरी सब्जियां अपको मिल जाएंगी। सरसों से लेकर मेथी, मेथी से लेकर ब्रोकली तक। रोज हरी सब्ज़ियां खाने से आपके शरीर को  कई तरह के फायदे हो सकते है। आपका वज़न कन्ट्रोल होना, दिल की बीमारी से बचना और बीपी कंट्रोल में रहता। हरी सब्ज़ियों में बीटा कैरोटीन और विटामिन-ए कि मात्रा भरपूर होती हैं। साथ ही इसमें आयरन और फोलेट भी पाया जाता है।

कंद
शकरकंदी हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर इसे भून कर खाए तो ये अपको भरपूर विटामिन-ए देता है। गाजर के अंदर विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम आता है। आलू खाने में स्टार्च और पोटैशियम को एड करता है। भले ही इन चीजों में भरपूर मात्रा में फैट्स होता हैं, पर ठंड के मौसम में ये आपको एनर्जी देने का काम करेंगी।

नट्स का सेवन करें
साल भर मेवे का सेवन करने को हमारे शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। खासतौर पर ठंड के मौसम में इन्हें  बेहद लाभदायक माना जाता है। इनमे प्रोटीन से भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीर के मांस का अच्छा विकल्प साबित होते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें