शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
अपनी डाइट में शामिल करें इन दो चीजों को, डायबिटीज रहेगी कंट्रोल में
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Include these two things in your diet, diabetes will remain under control

Include these two things in your diet, diabetes will remain under control

N
डेस्क रिपोर्टर
डायबिटीज हमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। डायबिटीज को लेकर सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात तो यह है कि ये कई बीमारियों की वजह बन जाती है। ऐसे में आपको खाने-पीने से लेकर सोने-जागने तक का वक्त सही रखने के साथ-साथ एक्सरसाइज और योग भी  करना जरूरी है। आगर अपको डायबिटीज कंट्रोल करना है तो आप अपनी डाइट में इन दो चीज़ों को खासतौर से शामिल करें :

हल्दी
हल्दी को एक इम्यूनिटी बूस्टर हर्ब कहां जाता है। हल्दी में  करक्यूमिन पाया जाता है। इसी के कारण यह एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमरी और एंटी-एथेरोस्क्लोरोटिक, होती है, जो दिल को हेल्दी रखने और वजन कम करने में मददगार होती है। हल्दी का सबसे ज्यादा फायदा डायबिटीज के लोगो को मिलता है। डायबिटीज में अगर आप हल्दी का सेवन करते है तो इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में आपको मदद मिलेगी। साथ ही, यह शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से भी रोकता है। इसके कुछ फाइटोकैमिकल्स डायबिटीज के मरीजों को दिल की समस्या  से बचाने में भी मदद करते हैं। हल्दी का सेवन करने से  टिशूज और सेल्स को हेल्दी रहते हैं। साथ ही,  किडनी को भी हेल्दी रखने में मददगार होती हैं और डायबिटीज में होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। 

करी पत्ता
डायबिटीज में करी पत्ते को खाना फायदेमंद माना जाता है। करी पत्ता हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। साथ ही करी पत्ते में  पाए जाने वाले कई ऐसे  मिनरल्स होते जो  खून में नॉर्मल ग्लूकोज लेवल बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही  यह  कार्बोहाइड्रेट मेटाबॉलिज्म को भी  सही रखता है। 

डायबिटीज के मरीजों के बीच पोस्टग्रैन्डियल ब्लड ग्लूकोज लेवल और फास्टिंग को कंट्रोल करने में इसका हाइपोग्लाइसेमिक काफी मददगार होता  है। करी पत्तों को फाइबर से भरपूर कहा जाता है, जो हमारे डाइजेशन को धीमा करता है और मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है, जिस के कारण आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। करी पत्ते का सेवन करने से  आपकी इंसुलिन एक्टिविटीज को बढ़ावा मिलता हैं और जब हमारी बॉडी इंसुलिन को ठीक तरह से यूज करने के काबिल होती है, तो ब्लड शुगर अपने आप ही स्टेबल होना शुरू हो जाता है। 

आप करी पत्ते का इस्तमाल चाय में डाल कर भी  इसका सेवन  कर सकते है। साथ ही रोज सुबह खाली पेट 3 से 4 करी पत्ते चबाएं और अपने सूप या सलाद में इसका पाउडर बना कर इसका  सेवन करें। इसकी चटनी और जूस बनाकर भी आप  सेवन कर सकते है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें