रविवार, 01 नवंबर 2026
Logo
Health

जानें नारियल के सिरके के फायदों के बारे में, सेहत के लिए करता है अमृत का काम

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जानें नारियल के सिरके के फायदों के बारे में, सेहत के लिए करता है अमृत का काम

जानें नारियल के सिरके के फायदों के बारे में, सेहत के लिए करता है अमृत का काम

N
डेस्क रिपोर्टर

हम ने कभी खाने में तो कभी स्किन और बॉडी केयर के लिए विनेगर का इस्तमाल किया है। जिसके लिए अब तक एप्पल साइडर विनेगर और व्हाइट विनेगर का यूज किया होगा और शायद इसी के बारे में सुना भी होगा। पर क्या आप जानते है कि कोकोनट विनेगर भी होता है। जिसका इस्तेमाल कई तरह की चीजों के लिए किया जाता है। ठीक सेब के सिरके की तरह इसके भी कई तरह के फायदे होते है। गर्मी के मौसम नारियल, और नारियल के पानी आदि जैसे खाने-पीने की सलाह दी जाती है। इसी के साथ आप नारियल के सिरके या फिर कोकोनट विनेगर का भी सेवन कर सकते है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे। चलिए तो जानते है कोकोनट विनेगर के बारे में….



ज्यादतर कोकोनट विनेगर का यूज गोवा में बनाई जाने वाली डिशेज में किया जाता है। इसके साथ ही कोकोनट फेनी में भी इसका यूज किया जाता है। इसे आप अपने घर पर भी तैयार कर सकते हैं। इसके बाद आप इसका कई तरह से इस्तमाल कर सकते है। अगर हम इसमें न्यूट्रिएंट्स के बारे ने जाने तो यह पोटैशियम, मैंगनीज, आयरन,मैग्नीशियम,कॉपर,आयरन,फॉस्फोरस, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि मौजूद होते है।  


फूड डॉट एनडीटीवी कि एक रिपोर्ट के मुताबिक, नारियल के सिरके में एसिटिक एसिड पाया जाता है। जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। साथ ही इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने का काम करता है। 


नारियल के सिरके में पोटैशियम की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है। यह मिनरल ब्लड प्रेशर लेवल को भी कंट्रोल में रखने में मदद करता है। जिससे आपके हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें