N
डेस्क रिपोर्टर
टमाटर का सेवन तो हर कोई करता है। कभी इसे सब्जी में डालकर तो कभी इसका सूप पी कर। इसका सेवन तो आप खूब करते होंगे। टमाटर किसी भी खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ाने का काम करता है। टमाटर का लोग ज्यादातर सेवन सलाद, सब्जी,जूस, सूप की तरह करते हैं। इसका जूस सेहत के लिए तो हेल्दी रहता ही है। इसके साथ ही यह बालों और स्किन को भी जवां करने में मदद करता है। आज हम आपको बताएंगे कि टमाटर के जूस से सेहत और सौंदर्य के लिए लाभ कैसे है। टमाटर के जूस में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है। जैसे विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन के, मिनरल्स, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम शामिल रहते है। आइए जानते हैं टमाटर के जूस के फायदे।
टमाटर के जूस में विटामिन ए और सी की भरपूर मात्रा होती है, जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह आंखों की देखने की क्षमता को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। वहीं दांतों, हड्डियों को मजबूती देने का भी काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी कोलेजन के निर्माण को बढ़ावा देने का काम करता है, इससे स्किन हेल्थी और सॉफ्ट बनी रहती है।
अपको बतादें कि, टमाटर का रस पीने से उच्च कोलेस्ट्रॉल की रोकथाम में भी मदद मिलती है। इसमें फाइबर कि भरपूर मात्रा होती है। यह शरीर में एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल को तोड़ने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें विटामिन बी3 भी मौजूद होता है। जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकता है।
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आप टमाटर के जूस का सेवन कर सकते है। इसके साथ ही वजन कम करने में आपकी मदद करता है। इससे आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है और फाइबर की अधिक। इससे आपकी बॉडी कमजोर नहीं होती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

